OnePlus Open की आज होगा लॉन्च, पहले ही जान लें कीमत से लेकर फीचर्स
OnePlus Open Launch: स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए आज अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन (OnePlus Open) लॉन्च करने जा रही है। जिसे कंपनी पिछले कुछ दिनों से लगातार टीज कर रही थी। हालांकि मोस्ट अवेटेड इस फोन को लेकर अभी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं यूट्यूबर Michael Fisher ने भी इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल फोन से माना जा रहा है। तो चलिए आपको इस फोन की भारत में कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Open की भारत में कीमत
वनप्लस ओपन को आज यानि कि 19 अक्टूबर शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित होगा। एक रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,39,999 रुपये तय की जा सकती है। हालांकि कंपनी ने दाम का फिलहाल खुलासा नहीं किया है। फिलहाल कंपनी इसके लिए OnePlus Open पास दे रही है। जिसे ग्राहक 5,000 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसकी मदद से कस्टमर वनप्लस के फोल्डिंग फोन को लॉन्च इवेंट से ही खरीद सकेंगे। आपको बता दें, 5000 रुपये की ये कीमत आपके फाइनल प्राइस से डिडक्ट कर दी जाएगी।

OnePlus Open स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस ओपन का मेन डिस्प्ले 7.8-इंच का हो सकता है, जो 2K रेज्योलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं कवर स्क्रीन 6.31-इंच की होगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। वहीं प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगा। जिसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके साथ ही वनप्लस का आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर भी यूजर को इसमें मिलेगा।
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी लेंस 48MP का होगा। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 64MP का Periscope लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट में कंपनी 32MP और 20MP के दो कैमरे दे सकती है। एक मेन डिस्प्ले पर होगा, जबकि दूसरा आउटर डिस्प्ले पर मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 4,800mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 67W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








