Home
Mobile

OnePlus Fold इस साल अगस्त में हो सकता है लॉन्च, जाने फीचर

OnePlus Fold इस साल अगस्त में हो सकता है लॉन्च, जाने फीचर

Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोन का चलन शुरू किया और अब मोटोरोला, टेक्नो और ऑनर सहित ज्यादा कंपनियों ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वनप्लस लेटेस्ट कंपनी है जो इस सेगमेंट में एंट्री कर रही है।

टिप्सटर योगेश ब्रार के जरिए प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल अगस्त की पहली छमाही में न्यूयॉर्क में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा और डिवाइस अमेरिका और भारत जैसे प्रमुख बाजारों में उपलब्ध होगा।

OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन पिछले कुछ सालों से अफवाह में रहा है और अलग-अलग रिपोर्टों में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एन सीरीज डिवाइस का रीब्रांडेड वर्जन होगा। कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह डिवाइस Oppo Find N3 का रीबैज वर्जन होगा।

कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम और स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है, लेकिन डिवाइस को वनप्लस फोल्ड या वनप्लस वी फोल्ड कहा जा सकता है। यहां वनप्लस के फोल्डेबल डिवाइस के कथित स्पेसिफिकेशन हैं।

OnePlus Fold इस साल अगस्त में हो सकता है लॉन्च, जाने फीचर

OnePlus Fold स्पेसिफिकेशन

वनप्लस फोल्ड में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज स्पेस के साथ एक पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलेगा। ओपन करने पर वनप्लस फोल्ड में 8 इंच की ओएलईडी स्क्रीन होगी। वहीं बंद होने पर इसकी स्क्रीन इसमें 6.5 इंच की ओएलईडी स्क्रीन होगी।

वनप्लस फोल्ड में पीछे की तरफ तीन कैमरे भी होंगे, 50MP का प्राइमरी लेंस, वाइड-एंगल शॉट्स के लिए 48MP का लेंस और जूम इन करने के लिए 32MP का लेंस। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर भी होंगे जो इमेज को स्थिर रखने में मदद करेंगे।

फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए इसमें 32MP के दो कैमरे होंगे। यह उन अधिकांश फोल्डेबल फोनों से अलग है जिनमें वीडियो कॉल के लिए अंदर की तरफ केवल एक कैमरा होता है। वहीं वनप्लस फोल्ड में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी होगी।

इस बीच, 6 जून को इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प भारत में ओप्पो, वनप्लस और रियलमी को अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करने जा रही है जो स्वतंत्र रूप से काम करेंगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत सरकार देश में चीनी फर्मों की जांच बढ़ा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus's foldable smartphone has been in the rumor mill for the past few years with various reports claiming that the smartphone will be a rebranded version of the Oppo Find N series device. Some of the latest reports also suggest that the device will be a rebadged version of the Oppo Find N3.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X