OnePlus Nord 2 5G को भारत में किया लॉन्च, जानें, कैमरा, कीमत और अन्य फीचर्स की जानकारी
टेक लिजेंड वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से वनप्लस नॉर्ड 2 खूब सुर्खियों में रहा है और अब आखिरकार कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। तो आइये जानते हैं इस नए हैंडसेट के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में। हालांकि कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो चुकी है।

इससे पहले कंपनी ने इसी साल भारत में OnePlus Nord CE 5G को भी लॉन्च किया था जिसको मार्केट में खूब प्रशंसा मिली है और अब ओरिजनल नॉर्ड के बाद उसका सक्सेसर भी आ चुका है।
OnePlus Nord 2 के क्या है खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 2 5G 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek 1200 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6.43-इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 410 PPI और 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा। जबकि यह हैंडसेट OxygenOS 11.3 पर काम करेगा।
कैमरा: OnePlus Nord 2 5G में कैमरे की बात करें तो, Nord 2 5G ट्रिपल-लेंस कैमरा के साथ आएगा है जिसमें 50MP Sony IMX 766 सेंसर F1.88 अपर्चर और OIS के साथ आएगा। सेकेंडरी सेंसर में 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मोनो शामिल हैं। और अगर सेल्फी कैमरे की बात करें तो Sony IMX615 सेंसर का 32 मेगा पिक्सल में आएगा।
स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें यह 3 सस्टोरेज वेरिएंट में आएगा जो क्रमशः 6GB+128GB, 8GB+128 और 12GB+256GB।
कलर ऑप्शन: कलर ऑप्शन की बात करें तो यह तीन कलर्स - ब्लू हेज, ग्रे सिएरा और ग्रीन वूड्स कलर ऑप्शन में आएगा।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी की बात करें तो, वनप्लस नॉर्ड 2 5जी में WiFi 6 के सपोर्ट के साथ-साथ ड्यूअल 5G सिम कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। हालांकि इसमें हेडफोन जैक नहीं मिलने वाला है।
बैटरी: OnePlus Nord 2 5G में रैप चार्ज 65w फास्ट चार्जिंग तकनीक और 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो सिर्फ 15 मिनट में चार्ज हो जाएगा।
OnePlus Nord 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता
वनप्लस नॉर्ड 2 की भारत में बेस मॉडल की कीमत 27,999 रुपए से शुरू होगी, बाकी मिडल मॉडल की कीमत 29,999, जबकि टॉप-स्पेक्ड मॉडल की कीमत 34,999 रुपए है।
यह 28 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि वनप्लस स्टोर पर रेड क्लब के मेंबर्स के लिए और अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 26 जुलाई से अर्ली एक्सेस शुरू हो जाएगा। अमेज़न इंडिया भी 26 और 27 जुलाई को प्राइम डे सेल आयोजित करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








