OnePlus Nord 3 5G, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी, Nord Buds 2R और BWZ2 ANC भारत में इस दिन होगें लॉन्च
OnePlus ने पिछले हफ्ते OnePlus Nord 3 के लॉन्च को टीज किया था । अब, कंपनी ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड 3 देश में 5 जुलाई को लॉन्च होगा। नॉर्ड 3 के साथ, चीनी स्मार्टफोन दिग्गज 5 जुलाई को वनप्लस नॉर्ड सीई 3 का भी अनावरण करेगा। वनप्लस ने यह भी पुष्टि की है कि वह अपकमिंग इवेंट में OnePlus Nord Buds 2R और OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC पेश करेगा ।
लॉन्च की तारीख के साथ, वनप्लस ने अपकमिंग मिड-रेंज नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन - वनप्लस नॉर्ड सीई 3 के डिजाइन की भी पुष्टि की है। कंपनी ने खुलासा किया है कि नॉर्ड सीई 3 एक्वा सर्ज कलर ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा, मिड-रेंज नॉर्ड हैंडसेट के ग्रे, ब्लैक कलर वेरिएंट में आने की भी उम्मीद है, जो हाल ही में लाइव इमेज में लीक हुआ था।

आधिकारिक टीजर से पता चलता है कि वनप्लस नोर्ड सीई 3 में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश होगा। Nord CE 3 का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन Nord 3 के समान मालूम होता है। टीजर इमेज में डिवाइस के टॉप किनारे पर एक IR ब्लास्टर भी दिखाया गया है। हाल ही में लीक हुई तस्वीरों से पता चला है कि Nord CE 3 में बीच में पंच होल नॉच के साथ कर्व्ड डिस्प्ले होगा।
साथ ही, OnePlus ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड 3 टेम्पेस्ट ग्रे और मिस्टी ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। कंपनी द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट टीजर से वनप्लस नॉर्ड 3 के बैक पैनल डिजाइन का पता चलता है। अपकमिंग नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन का बैक पैनल डिजाइन वनप्लस ऐस 2V के समान मालूम होता है जिसे कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था। वनप्लस ने पहले ही वनप्लस नॉर्ड 3 के लिए अलर्ट स्लाइडर और एक फ्लैट डिस्प्ले को शामिल करने की पुष्टि कर दी है।
टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड 3 में वनप्लस 11 और वनप्लस 11आर के समान ओआईएस के साथ 50MP सोनी IMX890 सेंसर होगा। ईशान का यह भी दावा है कि Nord 3 को भारतीय बाजार में 16GB मेमोरी वैरिएंट में पेश किया जाएगा। हाल ही में, वनप्लस नॉर्ड 3 की भारत कीमत वेब पर सामने आई ।
लीक के मुताबिक, देश में 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत 32,999 रुपये होगी। स्मार्टफोन 16GB + 256GB वेरिएंट में भी आ सकता है, जिसकी कीमत 36,999 रुपये बताई जा रही है। वनप्लस अगले कुछ दिनों में वनप्लस नॉर्ड 3, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 और नॉर्ड बड्स 2आर के बारे में और अधिक खुलासा करेगा। कंपनी 28 जून को Nord 3 और Nord CE 3 फीचर्स का खुलासा करने के लिए अगला टीजर जारी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications