Home
Mobile

OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, यहां जानें सबकुछ

OnePlus Nord 3 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपने नए हैंडसेट OnePlus Nord 3 5G को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस फोन कंपनी मिड रेंज स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के डिटेल्स लीक हो गए हैं, जिसके कारण यह लोगों के बीच खास चर्चा विषय बना हुआ है। इस लीक में इस फोन की कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के फीचर्स डिटेल में बताते हैं।

OnePlus Nord 3 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के अपने ट्वीटर पर शेयर किए हैं। जिसमें दावा किया गया है कि, इस फोन को 6.74 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। अब इस फोन की बैटरी की बात करें तो आपको OnePlus Nord 3 5G में 5000mAh की एक बड़ी बैटरी 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। यह अपकमिंग फोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 13 पर संचालित होगा।

OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन्स लीक, यहां जानें सबकुछ

OnePlus Nord 3 5G की कीमत

इस कंपनी 30 हजार से लेकर 35 हजार के बीच इसकी कीमत तय कर सकती है। OnePlus Nord 2 5G को भारत में कंपनी ने 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने OnePlus Nord 2T को भी 28,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। हालांकि इस अपकमिंग फोन को लेकर अभी आधिकारिक तौर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये पहला मामला नहीं है जब इस फोन को लेकर जानकारी लीक हुई है। इससे पहले भी इस फोन को लेकर टिपस्टर योगेश बराड़ ने कई खुलासा किया था। जिसमें दावा किया गया था कि, वनप्लस नॉर्ड 3 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट पर बेस्ड हो सकता है। इसके अलावा वनप्लस नॉर्ड 3 में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन होने की भी संभावना जताई गई थी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 3 5G can be launched by the company very soon. Although its specifications have been leaked even before its launch. In which it has been claimed that this smartphone will be launched with 50MP primary camera and MediaTek Dimensity 9000 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X