OnePlus Nord 3 के डिटेल्स लॉन्च से पहले हुए लीक, कीमत और फीचर का हुआ खुलासा, जानें यहां

Oneplus nord 3 लॉन्च होने से पहले ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल लॉन्चिंग के पहले ही इस स्मार्टफोन के कुछ डिटेल्स लीक हो चुके हैं, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हाल ही में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन Nord CE 3 Lite 5G देश में लॉन्च किया था।
Oneplus nord 3 की इतनी हो सकती है कीमत
लीक हुई जानकारी के अनुसार OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Oneplus nord 3 के जानिए स्पेसिफिकेशन
मिल रही जानकारी के अनुसार इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप 64 MP का मेन कैमरा, 8 MP का दूसरा और 2 MP का तीसरा कैमरा मिल सकता है। साथ ही सेल्फी लवर्स को फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसी के साथ इसमें आपको 6.7 इंच की एमोलेड Display भी मिल सकता है। वहीं अगर इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो वह 5000 एमएएच की बैटरी 80 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।
लॉन्च की तारीख
लीक हुए जनाकारी के अनुसार कंपनी OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को लास्ट मई या फिर जून के पहले हफ्ते में देश में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा लॉन्चिंग की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आपको बता दें चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने पहली बार 2020 में Nord स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। उस वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये रखी गई थी। इसके बाद कंपनी ने पिछले साल अपने नए स्मार्टफोन Nord 2T को लॉन्च किया था जिसकी कीमत 28,999 रुपये रखी गई थी। हालांकि कंपनी ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन देश में लॉन्च कर दिया है, जिसे आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







