Home
Mobile

OnePlus Nord 3, iQoo Neo 7 Pro, Realme Narzo 60 सहित इन फोन्स की इस हफ्ते होगी धांसू एंट्री, देखें लिस्ट

स्मार्टफोन लवर्स के लिए जुलाई का पहला हफ्ता खास होने वाला है। जुलाई के पहले हफ्ते में ही कई नामी ब्रांड अपने-अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहे हैं। जिसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। इन ब्रांड में OnePlus , iQoo , Realme, Samsung, Honor जैसे फेमस स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां शामिल हैं। तो आइए आपको इस हफ्ते दस्तक देने जा रहे सभी स्मार्टफोन्स की फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले बात कर रहे हैं, OnePlus Nord 3, Nord 3 CE 5G कि, जिसे कंपनी 5 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। Nord 3 में यूजर्स को कंपनी 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, कलर वेरिएंट्स, अलर्ट स्लाइडर फीचर दे रही है। जिसे कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में Sony का IMX890 सेंसर का यूज करने जा रही है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में यूजर्स को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी दे रही है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है।

OnePlus Nord CE 3 5G में यूजर्स को 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 950 निट्स हो सकती है। इसके साथ ही इसमें Snapdragon 782G चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ में 12GB तक LPDDR4X फिजिकल रैम, और 16GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिल सकता है।

अब दूसरे नंबर पर बात करते हैं, iQoo Neo 7 Pro कि, जो 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई खास स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस हैंडसेट की Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट के साथ एंट्री हो सकती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसे डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी दे सकती है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक रैम देखने को मिल सकती है। इसकी कीमत भारत में कंपनी 33,999 रुपये के आस-पास तय कर सकती है।

OnePlus Nord 3, iQoo Neo 7 Pro सहित इन फोन्स की इस हफ्ते होगी एंट्री

इसके बाद बात करते हैं, Realme Narzo 60 सीरीज की 6 जुलाई को लॉन्च के लिए तैयार है। इस सीरीज के तहत कंपनी Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro को एक साथ लॉन्च करेगी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Realme 11 Pro सीरीज का ही रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। इस सीरीज की कीमत भारत में लगभग 17,999 रुपये से शुरू तय की जा सकती है।

अब बात करेंगे Honor X50 की जो 5 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी अपने इस अपमिंग हैंडसेट को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ ला रही है। जिसे पावर देने के लिए इसमें 5800mAh बैटरी दे सकती है। जिसके साथ 35W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को 100MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

सबसे आखिर में बात करते हैं, Red Magic 8S Pro की जिसे 5 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 2 चिप देखने को मिल सकती है। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, यह 24GB रैम के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। जिसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है। जिसके साथ 165W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Many smartphones including OnePlus Nord 3, iQoo Neo 7 Pro, Realme Narzo 60 are going to be launched this week. Let us tell you in detail about the price and specs of these upcoming phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X