OnePlus Nord 3, Nord CE 3 भारत में आज होगा लॉन्च, देखें लाइवस्ट्रीम यहां
OnePlus आज भारत में कम से कम तीन डिवाइस लॉन्च करेगा जिसमें OnePlus Nord 3, Nord CE 3 Lite और OnePlus Nord Buds 2R शामिल हैं। दोनों फोन एक जैसे डिज़ाइन के साथ आएंगे लेकिन स्पेक्स और कीमत में काफी अंतर होगा। हालाँकि वनप्लस ने फोन के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसने हमें कुछ टुकड़ों में जानकारी दी है। इसके अलावा, प्रमाणपत्रों और लीक से अपकमिंग मॉडलों के बारे में बहुत सारी जानकारी सामने आई है।

OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3 भारत लॉन्च: लाइवस्ट्रीम
वनप्लस नॉर्ड 3 और नॉर्ड सीई 3 को आज शाम 7 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। जो लोग लाइवस्ट्रीम देखना चाहते हैं तो वे नीचे दिए गए लिंक पर टैप कर सकते हैं।
OnePlus Nord 3, Nord CE 3 और Nord Buds 2R: कीमत
वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। अफवाहें हैं कि फोन का बेस वेरिएंट 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस बार, इसके 16GB रैम वैरिएंट में आने की बात कही गई है।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। एक टिपस्टर के मुताबिक, बेस वेरिएंट के लिए इसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू हो सकती है । वहीं वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर 2,299 रुपये की कीमत पर आ सकता है। अगर इसकी तुलना करें तो, नॉर्ड बड्स 2 की कीमत 2,999 रुपये है।
OnePlus Nord 3 and Nord CE 3 स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड 3 में FHD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.74-इंच पंच-होल डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED पैनल होगा। सेल्फी क्लिक करने के लिए पंच-होल में 16MP का कैमरा होगा। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा। सेटअप का नेतृत्व 50MP मुख्य OIS लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर द्वारा किया जाएगा।
अफवाह है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC पर बेस्ड होगा जिसमें 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। हमें उम्मीद है कि यह 8GB या 12GB रैम वेरिएंट में भी आएगा। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 ओएस पर बूट होगा।
वहीं दूसरी ओर, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 के 6.72-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। पंच-होल पैनल में 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन होगा। वनप्लस 50MP ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा दे सकता है। यह स्नैपड्रैगन 782G मिड-रेंज प्रोसेसर पर बेस्ड हो सकता है। इसमें कुछ प्रकार के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर के बारे में, टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स में 12.4 मिमी ड्राइवर और आईपी55 रेटिंग होने की उम्मीद है। ईयरबड्स के बारे में बहुत कम विवरण हैं, तो आइए अधिक जानने के लिए आज के लॉन्च की प्रतीक्षा करें।


Click it and Unblock the Notifications








