लॉन्च से पहले OnePlus Nord 3 की प्राइस डिटेल लीक, यहां जानें सबकुछ
OnePlus Nord 3: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने नए हैंडसेट OnePlus Nord 3 को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जैसे-जैसे इसके लॉन्चिंग पास आ रही है वैसे-वैसे इस फोन की डिटेल्स लीक हो रहे हैं। फिलहाल इस अपकमिंग फोन की प्राइज और स्टोरेज वेरिएंट्स डिटेल सामने आए हैं। जिसमें इस फोन को किस कीमत के साथ बाजार में पेश किया जा सकता है, उसका खुलासा किया गया है। हाल ही में इससे पहले इस फोन के रेंडर्स लीक हुए थे। जिसमें इस हैंडसेट की अहम जानकारी सामने आई थी। तो आइए आपको इस फोन के लीक प्राइज और स्टोरेज वेरिएंट के डिटेल आगे बताते हैं।
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को यूरोप में दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर रोलैंड क्वांट के अनुसार, इस फोन के बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 449 यूरो यानि कि, लगभग 40,000 हजार रुपये तय किया जा सकता है। वहीं 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 549 यूरो यानि कि, लगभग 48,500 रुपये की कीमत के साथ लाया जा सकता है।

हालांकि इसकी कीमत अलग-अलग मार्केट्स के अनुसार तय किया जा सकता है। आपको बता दें, भारत को प्राइस सेंसिटिव मार्केट के रूप में देखा जाता है। इसलिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां यहां के यूजर्स को ध्यान में रखकर अपने फोन्स की कीमत को तय करती हैं। अन्य मार्केट की तुलना में भारत में OnePlus Nord 3 को कम कीमत के साथ पेश किए जाने का अनुमान है। फिलहाल फोन को लेकर कंपनी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन कुछ लीक में इसके स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई है।
OnePlus Nord 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 3 को 6.74 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में Dimensity 9000 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को इस अपकमिंग फोन में रियर साइड में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। जो 18W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आएगी।


Click it and Unblock the Notifications








