iQoo neo 7 pro vs Oneplus nord 3 में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट? जानें कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने आज अपना नया स्मार्टफोन iQoo neo 7 pro को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसकी शुरूआती कीमत कंपनी ने देश में 34,999 रुपये तय किया है। इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है जो 120W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। वहीं वनप्लस भी अपना नया हैंडसेट Oneplus nord 3 को 5 जुलाई को देश में पेश करने वाला है। जिसमें मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000 चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 16 GB रैम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 256 GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। तो आइए आपको इन दोनों फोन्स में मिलने वाले फीचर्स और खूबियों के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं। जिससे आप इन दोनों फोन्स में से अपने लिए बेस्ट फोन चुन सके।
iQoo neo 7 pro vs Oneplus nord 3 डिस्प्ले
iQoo neo 7 pro में 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं Oneplus nord 3 को 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz सपोर्ट के साथ आएगा।

iQoo neo 7 pro vs Oneplus nord 3 प्रोसेसर
iQoo neo 7 pro स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए एड्रेनो 730 जीपीयू का सपोर्ट दिया है। वहीं Oneplus nord 3 को मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000 चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। जो 16GB रैम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।
iQoo neo 7 pro vs Oneplus nord 3 कैमरा
iQoo neo 7 pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Oneplus nord 3 फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।इसके साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का एक अन्य सेंसर सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेटअप मिल सकता है।

iQoo neo 7 pro vs Oneplus nord 3 बैटरी
iQoo neo 7 pro को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं Oneplus nord 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








