oneplus nord 3 vs iqoo neo 7 दोनों स्मार्टफोन किन खूबियों से होंगे लैस, यहां जानें
OnePlus Nord 3 और iQoo neo 7 दोनों स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च होने वाले हैं। जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। यह दोनों हैंडसेट कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस होंगे। एक तरफ iQOO अपने नए फोन Neo 7 Pro को एक इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप और लेदर फिनिश के साथ 4 जुलाई को पेश करने जा रही है। वहीं OnePlus भी अपने लेटेस्ट फोन Nord 3 को जुलाई में लॉन्च करने का ऐलान कर चुका है, हालांकि , अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है। तो आइए आपको इस आर्टिकल में आगे इन फोन्स के फीचर से लेकर कीमत तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
iQOO Neo 7 Pro स्पेक्स
iQOO Neo 7 Pro को कंपनी ऑरेंज और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। इस फोन में यूजर्स को Qualcomm's Snapdragon 8+ Gen 1 SoC का सपोर्ट मिलेगा, जो एक बड़ा अपडेट होगा। इसके साथ ही इसमें एक इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप (IG Chip) मिल सकता है, जिसकी मदद से गेमिंग एक्सपीरियंस मोबाइल फोन पर और बेहतर होगा। फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 50MP का OIS कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि, iQOO Neo 7 Pro में 120 वॉट का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जाएगा। इसके साथ ही IQOO ने ये भी दावा किया है कि, इस फोन को मात्र 8 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही 30 मिनट फुल चार्ज किया जा सकता है।

iQOO Neo 7 Pro की कीमत
iQOO Neo 7 Pro की कीमत कंपनी लगभग 45,000 रुपये तय कर सकती है। आपको बता दें, ये अनुमानित कीमत हैं, कंपनी की तरफ से इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको 4 जुलाई तक इंतजार करना पड़ सकता है।
OnePlus Nord 3 के स्पेक्स
OnePlus अपने नए स्मार्टफोन Nord 3 को जुलाई में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि इस फोन की कई डिटेल्स जैसे कि ऑफिशियल इमेज, कीमत, 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और IR ब्लास्टर का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो चुका है। इस फोन को 6.74 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह फोन Mediatek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 16GB RAM और 128GB , 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिइ इस स्मार्टफोन में यूजर्स को अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
OnePlus Nord 3 के संभावित कीमत
OnePlus Nord 3 के बेस वेरिएंट की कीमत भारत में लगभग 35,000 रुपये तय किया जा सकता है। वहीं 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को लगभग 40,000 रुपये में लाया जा सकता है। हालांकि ये अनुमानित कीमत है। कंपनी की ओर से अभी इसके कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








