Home
Mobile

OnePlus Nord 3 vs Nord CE 3 के बीच जानें क्या है खास अंतर, आपके लिए कौन सा फोन होगा बेस्ट

OnePlus Nord 3 vs Nord CE 3 : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपनी नॉर्ड 3 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G को भारतीय मार्केट में पेश किया गया। OnePlus Nord 3 5G ने एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ दस्तक दिया है। वहीं Nord CE 3 को 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी और सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। तो आईए आपको आगे इन दोनों नए हैंडसेट के खूबियों और कीमतों के बारें में विस्तार से बताते हैं।

OnePlus Nord 3 की स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 3 में कंपनी ने 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में 1080p रिजॉल्यूशन और पैनल में HDR10+ और सिक्योरिटी के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास का सपोर्ट दिया गया है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने मीडियाटेक का डाइमेंशन 9000 चिपसेट के साथ पेश किया है। इस लेटेस्ट हैंडसेट में 16 GB LPDDR5X रैम और 256 GB UFS3.1 स्टोरेज मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा । जो 50 मेगापिक्सल वाइड लेंस (सोनी IMX890/OIS), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ आ रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। OnePlus Nord 3 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। आपको बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13.1 पर चलेगा।

OnePlus Nord 3 vs Nord CE 3 के बीच जानें क्या है खास अंतर

OnePlus Nord CE 3 की स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 3 को भी OnePlus Nord 3 के जैसे ही डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल रहा है। OnePlus Nord CE 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो सोनी IMX 890 सेंसर के साथ आता है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैंमरा मिल रहा है। OnePlus Nord CE 3 को पावर देने के लिए इसमें 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है। इसमें 12 GB LPDDR5X रैम के साथ 256 GB UFS3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

OnePlus Nord 3 vs Nord CE 3 के बीच जानें क्या है खास अंतर

OnePlus Nord 3 और OnePlus Nord CE 3 की कीमत

OnePlus Nord 3 को कंपनी ने 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। वहीं OnePlus Nord CE 3 की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है। OnePlus Nord 3 की 15 जुलाई से और Nord CE 3 की अगस्त के आखिरी हफ्ते से खरीदारी शुरू हो जाएगी। इन दोनों फोन को अमेजन इंडिया के साथ ही कंपनी की ऑफिशियल साइट और सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 3 5G and OnePlus Nord CE 3 were launched in India. OnePlus Nord 3 5G has been brought with AMOLED display and 50 megapixel camera setup. At the same time, Nord CE 3 has been launched with a large 5,000mAh battery and SuperVOOC fast charging support. We are going to tell you the information from the specs to the price of these two phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X