Home
Mobile

Oneplus Nord 3 से कितना अलग है Nothing Phone 2, क्या हैं दोनों डिवाइस में अंतर? , यहां जानें

Oneplus भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nord 3 लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन को कंपनी जुलाई के शुरुआती दिनों में पेश करने जा रही है। इससे पहले डिवाइस के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। यह लंबे समय से सुर्खियों में है। अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। वहीं Nothing भी अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। अपने लॉन्चिंग से पहले ही Nothing Phone 2 लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आप भी इन दोनों फोन्स में कंप्यूज हैं तो आज हम आपको इन दोनों फोन्स के कीमत , फीचर्स और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

Oneplus Nord 3 vs Nothing Phone 2 डिस्प्ले: वनप्लस नॉर्ड 3 में कंपनी अपने यूजर्स को 6.74 इंच फुल एचडी प्लस OLED 10 बिट डिस्प्ले दे रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं नथिंग फोन 2 की एंट्री AMOLED डिस्प्ले के साथ हो सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Oneplus Nord 3 से कितना अलग है Nothing Phone 2, यहां जानें

Oneplus Nord 3 vs Nothing Phone 2 कैमरा: वनप्लस नॉर्ड 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल आईएमएक्स890 के साथ OIS सपोर्ट, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा। वहीं नथिंग फोन 2 में फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया जा सकता है।

Oneplus Nord 3 vs Nothing Phone 2 स्टोरेज: नॉर्ड 3 में 8GB+128GB, 12GB+ 16GB और 12 GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं नथिंग फोन 2 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ दस्तक देगा।

Oneplus Nord 3 vs Nothing Phone 2 प्रोसेसर: वनप्लस नॉर्ड 3 MediaTek MT6983 Dimensity 900 चिपसेट से लैस किया गया है। वहीं Nothing Phone 2 स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट देखने को मिलेगा ।

Oneplus Nord 3 से कितना अलग है Nothing Phone 2, यहां जानें

Oneplus Nord 3 vs Nothing Phone 2 बैटरी: नॉर्ड 3 में 5000mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है। वहीं Nothing Phone 2 में 4700mAh की बैटरी दी जाएगी।

Oneplus Nord 3 vs Nothing Phone 2 कीमत: वनप्लस नॉर्ड 3 दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जा सकता है। जिसके बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये बताई जा रही है। वहीं नथिंग फोन 2 का बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत €729 (65,600 रुपये) हो सकती है। इसका सेकेंड वेरिएंट जो टॉप मॉडल होगा उसमें यूजर्स को 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। जिसकी कीमत €849 ( 76,400 रुपये ) तय किया जा सकता है। आपको बता दें Nothing Phone 2 की यह कीमत यूरोपियन देश के लिए हो सकती है। भारत में इसकी कीमत में कंपनी बदलाव कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you the details of price, specs and features between Oneplus nord 3 and Nothing phone 2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X