oneplus nord 3 vs oneplus 11r में आपके लिए कौन का फोन है बेहतर, जानें कीमत , फीचर और स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने नए हैंडसेट OnePlus Nord 3 को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई खास डिटेल्स का खुलासा हो चुका है। जिससे इस फोन के जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं हाल ही में लॉन्च कंपनी ने लॉन्च किए गए OnePlus 11R 5G को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। जिसे लेकर वनप्लस के ग्राहकों में काफी खुशी देखी जा रही है। आज हम आपको इस ब्रांड के दोनों फोन्स के बीच अंतर बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकते हैं। तो आइए इस आर्टिकल में इन दोनों फोन्स के फीचर , स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 11R 5G में यूजर्स को 6.7 Inch डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz Refresh Rate के साथ आ रहा है। इस हैंडसेट में कंपनी ने Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया है। इस स्मार्टफोन में Android 13 बेस्ड OxygenOS भी दिया गया हैं। वनप्लस स्मार्टफोन में 16 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। वहीं फोटोग्राफी के लिए OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन में आपको 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन के कैमरा में यूजर्स को कई अलग-अलग मोड्स भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करे तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस डिवाइस में Wi-Fi, 5जी, GPS और 4जी सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 11R को गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
OnePlus 11R 5G की कीमत
वैसे तो इस फोन की कीमत 39,999 हजार रूपये हैं, लेकिन वर्तमान में आप इसे कई ऑफर्स के तहत काफी किफायती दाम के साथ ले सकते हैं। Amazon पर आप एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 24,150 रुपए का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा इस पर आप कई बैंक ऑफर्स का भी लाभ ले सकते हैं। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर आपको 4 हजार रुपए का भी डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 1500 रुपए का डिस्काउंट भी अलग से मिलने वाला है। ऐसे में आपके लिए ये फोन काफी बेहतर ऑप्शन साबित होने वाला है।

OnePlus Nord 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 3 में यूजर्स को 6.74 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर की बात करें तो Mediatek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस हो सकता है। इस फोन में 16GB RAM और 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया दिया जाएगा। वहीं Ace V2 में OIS के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
OnePlus Nord 3 की संभावित कीमत
कंपनी अपने इस वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) की कीमत यूरोप में 449 यूरो (39,900 रुपये) और 549 यूरो (48,000 रुपये) के रेंज में रह सकती है। यह स्मार्टफोन, 8GB और 16GB रैम के साथ पेश हो सकती है. साथ ही यह 128 GB और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ लॉन्च होगा। वहीं भारत में इस मॉडल को 35,000 रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








