Oneplus nord 3 vs oneplus nord ce 3 lite जानें एक-दूसरे से कितने अलग हैं ये स्मार्टफोन
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने नए हैंडसेट OnePlus Nord 3 को जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। इस फोन को कंपनी दमदार फीचर्स के साथ ला रही है। वहीं कुछ महीने पहले ही कंपनी ने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भी लॉन्च किया था। जिसमें धासूं कैमरा के साथ कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन पिछले साल आए Nord सीरीज के OnePlus Nord CE 2 Lite 5G का अपग्रेड वर्जन है। आइए आपको इन दोनों फोन्स के बीच स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिससे आप अपने लिए सहीं फोन का अपने बजट के अनुसार चुनाव कर सकें।
OnePlus Nord 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord 3 को 6.74 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में Dimensity 9000 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को इस अपकमिंग फोन में रियर साइड में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। जो 18W चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आएगी।
OnePlus Nord 3 की लीक कीमत
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को यूरोप में दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर रोलैंड क्वांट के अनुसार, इस फोन के बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 449 यूरो यानि कि, लगभग 40,000 हजार रुपये तय किया जा सकता है। वहीं 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 549 यूरो यानि कि, लगभग 48,500 रुपये की कीमत के साथ लाया जा सकता है।

वहीं OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 8 GB RAM + 256 GB तक स्टोरेज ऑप्शन है. हालांकि इसके RAM को 16GB तक (8GB+8GB) वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. इसके स्टोरेज को भी 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सैटअप मिल रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का. सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसके साथ ही आपको 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
कीमत
वनप्लस ने अपने नॉर्ड सीरीज के स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को 19,999 रुपये के शुरुआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया है। इसके 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








