OnePlus Nord 4 को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका, जानिए नई कीमत व ऑफर डिटेल्स
अगर आप OnePlus के नए स्मार्टफोन Nord 4 5G को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, और ज्यादा कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए यह सही समय हो सकता है। दरअसल, कंपनी इस समय OnePlus Nord 4 पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जिसके बाद इसे कीमत से हजारों तक की बचत में खरीदा जा सकता है।
दरअसल, Amazon इस फोन को 3 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस की खरीद पर 3000 रुपये का सीधा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। बैंक ऑफर लागू होने के बाद वनप्लस के इस फोन की प्रभावी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम हो जाएगी। आइए आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord 4 स्पेक्स
इसमें 6.74-इंच 1.5K का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉ़र्मेंस के लिए इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5X रैम और Adreno 732 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.1 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में OIS और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA कैमरा मिलता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल Sony अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस भी इसमें शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह 28 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके डाइमेंशन की बात करें तो 162.6x75x8.0 mm और वजन 199.5 ग्राम है।
OnePlus Nord 4 कीमत व ऑफर
आपको बता दें, वनप्लस ने OnePlus Nord 4 को ग्लोबल मार्केट में 32,999 रुपये शुरूआती कीमत पर पेश किया था। हालांकि, Amazon वनप्लस नॉर्ड 4 5G की खरीदारी ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड या फिर OneCard क्रेडिट कार्ड के जरिए करने पर 3000 रुपये का छूट दे रहा है। जिससे इस फोन की कीमत केवल 29,999 रुपये तक हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








