Home
Mobile

Oneplus Nord 4 और Nord CE 4 Lite 5G की भारत में कीमत, लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

OnePlus अपने आगामी Nord ce 4 lite 5g को लाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे जल्द ही कंपनी Nord CE 3 Lite 5G के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि, इसे OnePlus Nord 4 5G के साथ साथ ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक दोनों में से किसी भी हैंडसेट के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।

Oneplus Nord 4, CE 4 Lite की भारत में कीमत, लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा

लेकिन OnePlus Nord 4 5G और Nord CE 4 Lite 5G को हाल ही में Bluetooth SIG वेबसाइट सहित कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किए जानें के बाद अब, एक टिपस्टर ने भी फोन की कीमत, लॉन्च और खास फीचर्स की जानकारी शेयर की है।

टिपस्टर संजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की भारत में कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही उन्होंने इसे जून में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई है।

Oneplus Nord 4, CE 4 Lite की भारत में कीमत, लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा

इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में OnePlus Nord 4 5G को लेकर भी जानकारी शेयर की है। टिपस्टर की मानें तो यह हैंडसेट जुलाई में पेश किया जा सकता है। जिसकी कीमत 31,999 रुपये होगी।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन - टिप्स्टर के अनुसार वनप्लस के फोन में 120Hz फुल HD+ AMOLED स्क्रीन के साथ 6.67-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC प्रोसेसर को शामिल किए जानें की उम्मीद है।

Oneplus Nord 4, CE 4 Lite की भारत में कीमत, लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा

कैमरे सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया जा सकता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। ओएस की बात करें तो इसमें Android 14-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगाहै। कंपनी इसे तीन साल के सुरक्षा अपडेट के साथ दो साल के OS अपडेट दे सकती है।

ये सभी जानकारी लीक्स के आधार पर हैं। कंपनी की तरफ से ऑफिशियली अभी कोई भी खास जानकारी शेयर नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में ब्रांड अपने आगामी फोन्स को लेकर अहम जानकारी शेयर करे।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 4 And Nord 4 Lite 5G Launch date in india price and features revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X