Home
Mobile

16 जुलाई को भारत में लॉन्च से पहले OnePlus Nord 4 की कीमत लीक, यहां जानें अब तक के सभी डिटेल्स

Oneplus जल्द ही अपना आगामी फोन OnePlus Nord 4 के लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस के इस अपकमिंग हैंडसेट को 16 जुलाई को इटली के मिलान में पेश किया जाएगा।

हाल ही में इस फोन की कुछ ऑफिशिय इमेज ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिससे इस फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली। अब इसे लेकर लेटेस्ट लीक में संभावित कीमत की जानकारी सामने आई हैं।

16 जुलाई को भारत में लॉन्च से पहले OnePlus Nord 4 की कीमत लीक

OnePlus Nord 4 की कीमत भारतीय यूजर्स के लिए सबसे दिलचस्प खबर है। लीक की मानें तो वनप्लस नॉर्ड 4 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये हो सकती है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, लीक इमेज के अनुसार इसकी कीमत में संभावित बैंक ऑफर्स भी शामिल है।

रिपोर्ट की मानें तो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर इसकी सही कीमत 31,000-32,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। अन्य अफवाहों के अनुसार OnePlus भारत में Nord 4 खरीद पर छह महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन ऑफर करेगा।

16 जुलाई को भारत में लॉन्च से पहले OnePlus Nord 4 की कीमत लीक

पिछली लीक ने OnePlus Nord 4 के डिज़ाइन का खुलासा किया। लीक तस्वीरें मेटल यूनिबॉडी डिजाइन को दिखाती हैं, जो क्लासिक HTC One M सीरीज और पहले के Pixel मॉडल की आपको याद दिलाएगी। यह डिजाइन ऑप्शन प्रीमियम फील दे सकता है।

OnePlus Nord 4 के संभावित स्पेसिफिकेशन- इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एक बड़ी 6.74-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो एक विजुअल इमर्सिव अनुभव ऑफर करती है।

16 जुलाई को भारत में लॉन्च से पहले OnePlus Nord 4 की कीमत लीक

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें एक पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC दिए जानें की उम्मीद है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके बैक में 50MP का मेन कैमरा के साथ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जो उच्च-गुणवत्ता वाली तस्वीरों को कैप्चर करने पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव देता है।

नॉर्ड 4 अलार्म स्लाइडर और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें सुपर-फास्ट 100W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। हालांकि, ये सभी जानकारी लीक के आधार पर है। सही कीमत व स्पेसिफिकेशन के लिए आपको 16 जुलाई तक का इंतजार करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 4 Indian Price Leaked Ahead of launch Know Specs and more details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X