OnePlus Nord 4 भारत में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन, कीमत और सेल डेट
OnePlus Nord 4 Price: वनप्लस आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज इटली के मिलान में Summer Launch Event में नॉर्ड सीरीज के नए फोन OnePlus Nord 4 को लॉन्च कर दिया है।
वनप्लस नॉर्ड 4 मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है। इसमें परफ़ॉर्मेंस के लिए कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट शामिल किया है। इसके अलावा आपको फोन में AI टेक्स्ट ट्रांसलेट, AI ऑडियो समरी और AI नोट समरी जैसे कई नए AI फीचर भी मिल रहे हैं।

वनप्लस नॉर्ड 4 की कीमत व उपलब्धता: वनप्लस नॉर्ड 4 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है।
इसे Mercurial Silver, Oasis Green और Obsidian Midnight कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। 2 अगस्त से अमेजन इंडिया, वनप्लस ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
वनप्लस नॉर्ड 4 के स्पेसिफिकेशन: वनप्लस नॉर्ड 4 में 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 × 1240 पिक्सल है, 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 2,150 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट दिया गया है, ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 732 GPU के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह 8/12GB LPDDR5X स्टोरेज और 128GB GB UFS 3.1 या 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा- नॉर्ड 4 में OIS और EIS के साथ 50MP का सोनी LYTIA प्राइमरी सेंसर और 112-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू (FoV) के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेंसर मिल रहा है। फ्रंट और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे 30fps पर अधिकतम 1080p वीडियो शूट करने में सक्षम है, जबकि 50MP प्राइमरी सेंसर 60fps पर 4K पर शूट किया जा सकता है।

बैटरी- इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W की SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा वनप्लस की मानें तो नॉर्ड 4 TÜV SÜD फ़्लूएंसी 72 मंथ A रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला फ़ोन है, जो सैद्धांतिक रूप से फोन को 6 साल तक सुचारू रूप से चालू रखेगा।
यह फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। वनप्लस इस डिवाइस के साथ 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सुरक्षा पैच देने का वादा कर रहा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो USB 2.0 पोर्ट, अलर्ट स्लाइडर, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई 6, NFC और स्प्लैश और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications








