OnePlus Nord 4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, यहां जानिए संभावित कीमत व फीचर्स
OnePlus Nord 4: वनप्लस जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे OnePlus Nord 4 के नाम से जाना जाएगा। यह आगामी फोन काफी समय से लोगों के चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लगातार सामने आ रहे लीक्स से लगता है कि, यह फोन जल्द ही दस्तक देने को तैयार है।
रिपोर्ट्स की मानें तो नॉर्ड सीरीज़ के इस नए फोन को कंपनी अगले महीने भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। जो पिछले साल जुलाई 2023 में लॉन्च हुए, Oneplu Nord 3 का सक्सेसर होगा। तो आइए आगे वनप्लस नॉर्ड 4 के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Nord 4 की संभावित कीमत- इसकी कीमत की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड 4 को लेकर सामने आई खबरों के अनुसार इसकी कीमत नॉर्ड 3 के समान ही तय की जा सकती है।
गौरतलब है कि, OnePlus Nord 3 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord 4 की कीमत भी लगभग इसी के आस-पास तय किए जानें की उम्मीद है।

OnePlus Nord 4 के संभावित फीचर्स- वनप्लस नॉर्ड 4 में 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74-इंच की AMOLED स्क्रीन दिए जानें की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया जा सकता है। जो 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज पेयक के साथ आएगा।
सामने आई एक लीक के अनुसार OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के अपने ColorOS पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
जो 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा से लैस होगा।

इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जानें की खबर है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दे सकती है।
वनप्लस नॉर्ड 4 की अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ColorOS 4 के साथ एंड्रॉइड 14 शामिल हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








