Home
Mobile

OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite की भारत में लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus भारत में अपने Nord सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite CE 4 के नाम से पेश किया जाएगा।

हालांकि, इन दोनों आगामी फोन्स को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इनमें क्या कुछ खास होने वाला है, इसका खुलासा भी हो गया है। लेकिन अब इनके लॉन्चिंग टाइमलाइन सामने आई है। तो चलिए आगे आपको सभी डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite  की भारत में लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

Oneplus Nord 4 में क्या कुछ होगा खास- माना जा रहा है कि, Oneplus Nord 4 वनप्लस ऐस 3V का रीब्रांडेड वर्जन होगा। यानि कि, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर शामिल होगा। जो 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए लिहाज से इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 100W चार्जिंग के साथ 5,500 mAh की बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है।

OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite  की भारत में लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G में क्या कुछ होगा खास- वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाईट 5जी में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। यह फोन Android 14 OS पर काम कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन लेंस और 2MP सेकेंडरी कैमरा शामिल किए जानें की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,500 mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

OnePlus Nord 4 और Nord CE 4 Lite  की भारत में लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा

OnePlus Nord 4, Nord CE 4 Lite 5G की कीमत व लॉन्चिंग- टिपस्टर संजू चौधरी ने इसका खुलासा किया है। टिपस्टर की मानें तो Oneplus Nord 4 भारत में 4 जुलाई को लॉन्च होगा, जबकि और Nord CE 4 Lite अगले महीने पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इसे ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया गया है।

वहीं अगर कीमत की बात करें तो भारत में Nord 4 की कीमत 35,000 रुपये से कम तय किए जानें की उम्मीद है। जबकि, नॉर्ड सीई 4 लाइट को भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में लाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 4 Nord CE 4 Lite in India Launch Timeline Tipped Check Price and Specs Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X