Home
Mobile

Oneplus Nord 4 का पोस्टर लीक, तीन कलर में होगा उपलब्ध, देखते ही खरीदने का होगा मन

Oneplus का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 एक स्टाइलिश मिड-रेंजर बनने जा रहा है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि, लीक हुए पोस्टर में इसके डिज़ाइन और संभावित फीचर्स की झलक मिलती है।

वनप्लस के इस आगामी फोन की लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीर को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि, ये फोन लॉन्च होते ही, मार्केट में छा जाएगा।

Oneplus Nord 4 का पोस्टर लीक, तीन कलर में होगा उपलब्ध, यहां देखें

अभी कुछ दिनों पहले वनप्लस नॉर्ड 4 का एक लीक स्कीमैटिक डिजाइन सामने आया था, लेकिन अब फोन का एक ऑफिशियल पोस्टर लीक हुआ है, जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

पिक्सल के समान दो-टोन लुक OnePlus Club के द्वारा लीक हुए पोस्टर में Nord 4 को दो-टोन बैक पैनल डिज़ाइन के साथ दिखाया गया है। यह डिजाइन ऑप्सन Google Pixel 1, 2 और 3 सीरीज से एक अनोखी समानता रखता है। हालांकि, Nord 4 में कंपनी ने चौकोर किनारे और डुअल रियर कैमरा लेआउट मिल रहा है।

कलर ऑप्शन के साथ मेटल बिल्ड लीक हुई इमेज से पता चलता है कि, Nord 4 के लिए खास तौर से मेटल कंस्ट्रक्शन है। बैक कैमरों के चारों ओर का ऊपरी हिस्सा ग्लास का प्रतीत होता है, जो संभावित रूप से एक विपरीत सामग्री ऑफर करता है।

सामने आए पोस्टर में इसे तीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। नीचे पैटर्न वाला सिल्वर, नीचे ब्रश मेटल फिनिश वाला मिंट ग्रीन, नीचे ब्रश मेटल फिनिश वाला ब्लैक तीनों ही कलर नीचे की तुलना में ऊपर डार्क रंग के हैं, जो दो-टोन डिजाइन पर जोर देते हैं। क्लासिक वनप्लस एलिमेंट्स बने हुए हैं, पिक्सेल से प्रेरित डिजाइन संकेत के बावजूद, नॉर्ड 4 में वनप्लस के कुछ खास फीचर्स बरकरार हैं।

Oneplus Nord 4 का पोस्टर लीक, तीन कलर में होगा उपलब्ध, यहां देखें

बाईं ओर आइकॉनिक अलर्ट स्लाइडर मौजूद है, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन संभवतः दाईं ओर दिया गया है। फोन के ऊपरी किनारे पर एक माइक्रोफोन, एक IR ब्लास्टर और एक सेकेंडरी स्पीकर दिखाई देता है। इसमें अपग्रेड स्पेक्स दिए जानें की उम्मीद है।

अभी ऑफिशियली स्पेक्स पर से अभी पर्दा नहीं उठा है, लेकिन लीक की मानें तो नॉर्ड 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,150 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.74-इंच AMOLED पैनल दिए जानें की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए यह अपने पुराने नॉर्ड 3 की तुलना में ज्यादा पावरफुल स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप मिल सकता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी, जो फास्ट 100W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ अपग्रेड मिल सकता है। सॉफ़्टवेयर के लिए इसमें तीन साल के ओएस अपग्रेड के साथ एंड्रॉइड 14 का अपडेट दिए जानें की खबर है।

OnePlus Nord 4 संभावित कीमत- यह फोन 16 जुलाई को दस्तक देने जा रहा है। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 31,999 रुपये तय की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Nord 4 official poster reveals all color variants design know price and feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X