OnePlus जल्द लॉन्च करने जा रहा नया स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशंस, कीमत लीक, यहां जानें सभी डिटेल
OnePlus Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus जल्द ही अपनी नई हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसे OnePlus Nord 4 के नाम से जाना जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल लीक हो गई है।
OnePlus ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार चीन में OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिसे Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसे इस प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है।

इसके लॉन्च के बाद ही टिप्सटर मैक्स जाम्बोर ने X पर यह हिंट दिया है कि, कंपनी Ace 3V को ही ग्लोबल स्तर पर OnePlus Nord 4 के तौर पर रीब्रांड कर सकती है।
OnePlus Nord 4 के स्पेक्स: गौरतलब है कि, OnePlus ने बीते साल 2023 में OnePlus Ace 2V का ऐलान किया था और इसके कुछ महीने बाद ही ब्रांड ने Nord 3 मॉनीकर के साथ फोन का एक ट्विक्ड वर्जन लॉन्च किया था। हालांकि, दोनों ही फोन्स में अलग-अलग प्राइमरी कैमरे दिए गए थे, लेकिन अन्य सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, Nord 4, Ace 3V का एक ट्विक्ड वर्जन ही होगा।
OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस: OnePlus Ace 3V में 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,150 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 6.7 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K है।
इसमें कंपनी ने Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया है, जो एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus के इस फोन को OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसके16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh बैटरी दी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल गेमिंग एंटीना, Wi-Fi, NFC, IR कंट्रोल और काफी कुछ शामिल हैं। यह फोन IP65-रेटिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








