Home
Mobile

OnePlus Nord 4 में मिलेगा 4 साल का OS और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट, बैटरी भी होगी बड़ी

OnePlus ने अपने स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी अपने नए फोन को OnePlus Summer Launch Event में पेश करने जा रही है। बता दें कि OnePlus Nord सीरीज बेहतरीन वैल्यू देने के लिए जानी जाती है।

कंपनी इस फोन को मिड रेंज में पेश करेगी, जो कि कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। वहीं अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि OnePlus अपने OnePlus Nord 4 फोन में 4 साल का Android OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी पैच देने जा रही है। इस तरह की सुविधा अधिकतर हाई-एंड फ्लैगशिप में ही देखने को मिलती है।

OnePlus Nord 4 में मिलेगा 4 साल का OS और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट

OnePlus Nord 4 में क्या खास देखने को मिल सकता है

डिस्प्ले: OnePlus Nord 4 में कई सारे बेहतरीन फीचर्स जोडे़ जाने की जानकारी सामने आई है। इसमें एक बड़ी 6.67 इंच OLED पैनल मिल सकता है, जिसमें शार्प 1.5K रिजॉल्यूशन, स्मूथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2,150nits तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।

प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट और लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। साथ ही इस फोन को 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल एंड्रॉयड जनरेशन तक के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड भी दिया जाएगा।

कैमरा: मिली जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord 4 में डुअल कैमरा सिस्टम मिल सकता है, जो कि OnePlus Nord 3 के ट्रिपल कैमरा सेटअप की तुलना में थोड़ा कम है। इसमें 50MP के मेन सेंसर और 8MP के Sony IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी की बात करें तो इसके फ्रंट में 16MP का Samsung s5k3P9 सेंसर देखने को मिल सकता है।

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, डुअल स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर भी मिल सकते हैं।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो OnePlus Nord 4 में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में इसकी कीमत लगभग 31,999 रुपये होने का अनुमान है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 4 will get 4 years of OS and 6 years of security updates, the battery will also be bigger
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X