Home
Mobile

OnePlus की Nord 5 सीरीज आज लेगी मार्केट में एंट्री', टाइम से लेकर फीचर्स तक; जानिए क्या कुछ होगा खास

OnePlus Nord 5 Series Launch: लंबे इंतजार के बाद OnePlus आज भारत में दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Nord 5 और Nord CE 5 लॉन्च करने जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च इवेंट के तहत दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा और इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। बता दें इस इवेंट में स्मार्टफोन के साथ-साथ एक नया स्मार्टवॉच, एंट्री-लेवल टैबलेट और TWS ईयरबड्स भी पेश किए जा सकते हैं।

हालांकि कंपनी ने डिवाइसेज की जानकारी को अभी तक ऑफिशियली शेयर नहीं किया है, लेकिन बीते कुछ हफ्तों में सामने आए लीक से इन फोन्स की झलक मिल चुकी है।

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 में क्या होगा खास

OnePlus Nord 5: पावरफुल बैटरी और तेज चार्जिंग के साथ

OnePlus Nord 5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो हैवी यूजर्स और गेमर्स के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 100W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट होगी, जिससे यह सेगमेंट का सबसे तेज चार्ज होने वाला फोन बन सकता है।

डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जो पिछली पीढ़ी के Nord 4 में मौजूद Snapdragon 7+ Gen 3 से ज्यादा पावरफुल है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.74-इंच का फ्लैट OLED पैनल हो सकता है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

फोन का डिजाइन पहले से ज्यादा सिंपल और क्लीन हो सकता है, जिसमें वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और ग्लास बैक के साथ प्लास्टिक फ्रेम देखने को मिल सकता है। कलर ऑप्शन्स में Pale Blue और Off-White शामिल हो सकते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

OnePlus Nord CE 5: किफायती कीमत पर दमदार फीचर्स

Nord CE 5 को थोड़ा कम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है लेकिन फीचर्स में समझौता नहीं होगा। इसमें 6.7-इंच का OLED डिस्प्ले और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में यह Nord 5 से आगे निकल सकता है, क्योंकि इसमें 7,100mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड 80W हो सकती है, जो फिर भी सेगमेंट में काफी तेज मानी जाती है। कैमरा सेटअप लगभग Nord 5 जैसा ही रहने वाला है।

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 में क्या होगा खास

साथ में आएंगे ये नए डिवाइसेज

OnePlus आज अपने नए 43mm OnePlus Watch 3 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें 1.32-इंच की डिस्प्ले और हल्का डिज़ाइन मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी एक नया टैबलेट OnePlus Pad Lite और OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स भी पेश कर सकती है।

संभावित कीमत

OnePlus Nord 5 की कीमत भारत में ₹30,000 से कम रखी जा सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल विकल्प बना सकती है। वहीं, Nord CE 5 की कीमत ₹25,000 के आस-पास हो सकती है, जिससे यह लोवर मिड-रेंज यूज़र्स के लिए बेहतर चॉइस बन सकता है। OnePlus के इन प्रोडक्ट्स को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह है और सभी की नजरें आज दोपहर की लॉन्चिंग पर टिकी हुई हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 5 and Nord CE 5 launch today date time price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X