Home
Mobile

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की धमाकेदार एंट्री, पावरफुल फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

OnePlus ने अपनी नॉर्ड सीरीज के तहत OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन AI फीचर्स से लैस हैं। इनमें परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। सीरीज में प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन मिलता है।

फोटोग्राफी लवर्स का भी कंपनी ने खास ख्याल रखा है। सीरीज के दोनों फोन की कीमत कितनी है और इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए सब जानते हैं विस्तार से।

OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की धमाकेदार एंट्री

OnePlus Nord 5

डिस्प्ले- नॉर्ड 5 में 6.83 इंच का 1.5K स्विफ्ट OLED पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 Hz है। यह 10-बिट कलर्स, HDR को सपोर्ट करता है और इसमें 3000 Hz का टच रिस्पॉन्स रेट है।
पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है।

परफॉर्मेंस- वनप्लस नॉर्ड 5 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 दिया गया है, जिसे 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है। 12 जीबी LPDDR5X रैम और 256 जीबी UFS स्टोरेज के साथ फोन काफी फास्ट हो गया है। इसमें 7,300mm² वेपर चैंबर के साथ क्रायो-वेलोसिटी VC कूलिंग सिस्टम मिलता है।

कैमरा- इसमें पीछे की तरफ 50MP का Sony LYT-700 मेन सेंसर है, जिसे 8MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ जोड़ा गया है। सामने की 50MP का सेंसर मिलता है।

OS और AI- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड OxygenOS के साथ आता है। इसमें एआई प्लस माइंड फीचर दिया गया है, जो आपके पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसमें AI सर्च, रियल-टाइम AI कॉल असिस्टेंट, ट्रांसलेशन और वॉयसस्क्राइब मिलता है। फोटो एडिटिंग के लिए एआई रिफ्रेम, इरेजर और अनब्लर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बैटरी और चार्जिंग- फोन में 6,800mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन 1% से 100% केवल 54 मिनट में चार्ज हो जाता है। इसमें बैटरी हेल्थ इंजन भी दिया गया है।

  • 8+256GB: 29,999 रुपये
  • 12+256GB: 32,999 रुपये
  • 12+512GB: 35,999 रुपये
  • सेल- 9 जुलाई दोपहर 12PM

OnePlus Nord CE 5

वनप्लस नॉर्ड CE 5 की शुरुआती कीमत 8+128GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक के डाइमेंशन 8350 एपेक्स प्रोसेसर है। डिवाइस में 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ डुअल-रियर कैमरा सेटअप शामिल है। इसमें 16MP फ्रंट कैमरा है।

डिवाइस को पावर देने के लिए 7,100mAh की बैटरी है जो रैपिड 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह ब्लैक इनफिनिटी, मार्बल मिस्ट और नेक्सस ब्लू में उपलब्ध होगा, इसकी ओपन सेल 12 जुलाई, 2025 से शुरू होगी।

  • 8+128GB: 22,999 रुपये
  • 8+256GB: 24,999 रुपये
  • 12+256GB: 26,999 रुपये
फीचर OnePlus Nord 5 OnePlus Nord CE 5
डिस्प्ले 6.83 इंच 1.5K स्विफ्ट OLED पैनल 6.77 इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 144 Hz 120Hz
पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक 1,430 निट्स
टच रिस्पॉन्स रेट 3000 Hz डेटा उपलब्ध नहीं
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 (4nm) मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 एपेक्स
रैम/स्टोरेज वेरिएंट 8+256GB, 12+256GB, 12+512GB (LPDDR5X रैम, UFS स्टोरेज) 8+128GB, 8+256GB, 12+256GB
रियर कैमरा 50MP Sony LYT-700 मेन सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस 50MP प्राइमरी सेंसर + 8MP अल्ट्रावाइड लेंस
फ्रंट कैमरा 50MP 16MP
ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 15 एंड्रॉइड 15
AI फीचर्स AI प्लस माइंड, AI सर्च, रियल-टाइम AI कॉल असिस्टेंट, ट्रांसलेशन, वॉयसस्क्राइब, AI रिफ्रेम, इरेजर, अनब्लर AI फीचर्स से लैस (विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं)
बैटरी 6,800mAh 7,100mAh
चार्जिंग 80W सुपरवूक चार्जिंग (54 मिनट में 1-100% चार्ज) 80W रैपिड फास्ट चार्जिंग
कूलिंग सिस्टम 7,300mm² वेपर चैंबर के साथ क्रायो-वेलोसिटी VC कूलिंग सिस्टम 32207 mm2
डिजाइन प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन प्रीमियम और आकर्षक डिजाइन
शुरुआती कीमत ₹29,999 (8+256GB) ₹22,999 (8+128GB)
ओपन सेल 9 जुलाई, 2025 (दोपहर 12 बजे IST) 12 जुलाई, 2025
कलर मार्बेल सेंड्स, ड्राई आइस और फैंटम ग्रे ब्लैक इनफिनिटी, मार्बल मिस्ट, नेक्सस ब्लू

OnePlus Buds 4

स्मार्टफोन के साथ-साथ वनप्लस ने बिल्कुल नए वनप्लस बड्स 4 भी लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स जेन ग्रीन और स्टॉर्म ग्रे कलर में लॉन्च होंगे। इनका इफेक्टिव प्राइस 5,499 रुपये है। इनकी ओपन सेल 9 जुलाई, 2025 को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी, जो वनप्लस नॉर्ड 5 की ओपन सेल के साथ ही शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X