OnePlus Nord 5: कम कीमत में दमदार फीचर्स, क्या Nord 4 से होगा बेहतर अपग्रेड?
OnePlus अपने समर लॉन्च इवेंट की तैयारियों में जुटा है, जो 8 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाला है। इस इवेंट में OnePlus Nord 5, Nord CE 5 और OnePlus Buds 4 जैसे नए डिवाइसेज से पर्दा उठेगा। इनमें सबसे ज़्यादा चर्चा OnePlus Nord 5 को लेकर है, जिसे लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। कहा जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पावरफुल Nord डिवाइस हो सकता है।
आइए जानते हैं OnePlus Nord 5 में क्या-क्या खास होने वाला है और यह अपने पिछले वर्जन यानी OnePlus Nord 4 से कितना बेहतर है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कीमत और लॉन्च की जानकारी
OnePlus Nord 5 की कीमत भारत में ₹30,000 से कम रखे जाने की संभावना है। इसका पिछला वर्जन Nord 4 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, तो यह उम्मीद की जा रही है कि कंपनी कीमत को उसी रेंज में रखेगी। हालांकि ब्रांड की ओर से अभी तक ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus Nord 5 में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। डिस्प्ले बड़ी और स्मूद होगी, जिससे गेमिंग और कंटेंट व्यूइंग का अनुभव शानदार होगा। यह फोन Pale Blue और Off-White दो कलर ऑप्शन में आएगा। Nord 4 की तुलना में इसमें हल्का डिजाइन अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसे Nord सीरीज़ का अब तक का सबसे तेज़ और पावरफुल स्मार्टफोन बनाता है। इसकी तुलना में Nord 4 में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट था। यानी गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, Nord 5 इस बार ज्यादा स्मूद और एफिशिएंट रहेगा।
कैमरा सेक्शन में नहीं होंगे बड़े बदलाव
OnePlus Nord 5 में वही डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जैसा Nord 4 में था। फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर के साथ आएगा। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यानी कैमरा सेक्शन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus इस बार बैटरी पर बड़ा दांव लगा सकता है। Nord 5 में 7000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है, जो कि Nord 4 की 5500mAh बैटरी से काफी बड़ी होगी। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी लंबी बैटरी लाइफ और तेज़ चार्जिंग का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा।
क्या Nord 5 लेना चाहिए?
अगर आप 30,000 रुपये के अंदर एक पावरफुल स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें तगड़ा प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले हो तो OnePlus Nord 5 एक दमदार चॉइस बन सकता है। हालांकि कैमरा सेगमेंट में बदलाव कम हैं, लेकिन परफॉर्मेंस और बैटरी में किए गए अपग्रेड इसे अपने पिछले वर्जन से कहीं आगे ले जाते हैं।
OnePlus Nord 5 उन यूज़र्स के लिए एक आदर्श स्मार्टफोन हो सकता है जो बजट में फ्लैगशिप जैसे अनुभव की तलाश में हैं। अगर इसकी कीमत 30,000 रुपये के अंदर रखी जाती है, तो यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में धमाल मचा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








