OnePlus या Nothing? किसका लेटेस्ट फोन है ज्यादा दमदार; कौन है आपके लिए बेस्ट ऑप्शन?
OnePlus Nord 5 vs Nothing Phone 3a Pro: जानी-मानी कंपनी वनप्लस अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को लॉन्च किया है। मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है। एक तरफ हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus Nord 5 है, तो दूसरी ओर Nothing Phone 3a Pro पहले से मार्केट में धूम मचा रहा है।
दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप जैसे फीचर्स को किफायती दाम पर देने का दावा करते हैं। ऐसे में जो यूजर नया फोन लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए फैसला लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इन दोनों फोन का कंपेरिजन करेंगे, जिसमें डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी जैसे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए परफेक्ट मानी जा सकती है। वहीं Nothing Phone 3a Pro में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है।
हालांकि तकनीकी रूप से Nord 5 की स्क्रीन ज्यादा तेज और ब्राइट है, लेकिन Nothing Phone का ट्रांसपेरेंट बैक और LED Glyph इंटरफेस इसे डिजाइन के मामले में सबसे यूनिक बनाता है। डिजाइन पसंद करने वालों के लिए यह फोन ज्यादा आकर्षक लगेगा।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
OnePlus Nord 5 में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB तक की RAM मिलती है। यह फोन हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
वहीं Nothing Phone 3a Pro थोड़ी कम ताकतवर चिप के साथ आता है, लेकिन डेली यूज़, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के गेमिंग के लिए यह भी सक्षम है। परफॉर्मेंस के लिहाज से OnePlus यहां जीत जाता है।
कैमरा फीचर्स
कैमरा के मामले में Nothing Phone 3a Pro थोड़ा आगे निकलता दिखाई देता है। इसमें 50MP Samsung सेंसर के साथ OIS और EIS, एक 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (60x जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। साथ ही सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है।
OnePlus Nord 5 में 50MP Sony सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह भी शानदार फोटोज़ लेता है और OIS सपोर्ट इसकी स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है, लेकिन Nothing Phone की ट्रिपल कैमरा सेटअप फोटोग्राफी प्रेमियों को ज्यादा लुभा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus Nord 5 ने इस सेक्शन में बाजी मारी है। इसमें 6800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Nothing Phone 3a Pro में बैटरी थोड़ी छोटी है और चार्जिंग स्पीड भी थोड़ी कम है। जो लोग लंबे बैकअप और जल्दी चार्ज होने वाले फोन की तलाश में हैं, उनके लिए OnePlus Nord 5 एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है।
कीमत और वैल्यू फॉर मनी
OnePlus Nord 5 की शुरुआती कीमत भारत में 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये है । इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत ₹37,999 है।
वहीं Nothing Phone 3a Pro थोड़ा सस्ता है। इसके 8GB + 128GB की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं 8GB + 256GB के लिए 31,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये है।
कौन है बेहतर?
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो डिजाइन में यूनिक हो, कैमरा में वर्सेटाइल हो, और थोड़ा कम बजट में हो, तो Nothing Phone 3a Pro एक शानदार विकल्प है। लेकिन अगर आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस, दमदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी चाहते हैं तो OnePlus Nord 5 आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








