Home
Mobile

OnePlus का कौन सा फोन है ज्यादा बेहतर? किस डिवाइस को खरीदना होगा फायदेमंद

OnePlus Nord 5 vs OnePlus Nord CE 5: OnePlus ने एक साथ दो नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5। दोनों ही डिवाइसेज शानदार बैटरी, दमदार प्रोसेसर और आधुनिक AI फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन इनकी कीमत, डिजाइन और परफॉर्मेंस में कुछ खास अंतर हैं। अगर आप इनमें से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपकी मदद कर सकती है।

OnePlus Nord 5 vs Nord CE 5: कौन सा फोन होगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

डिजाइन और डिस्प्ले

  • OnePlus Nord 5 में एक प्रीमियम ग्लास बैक और क्लीन डिजाइन दिया गया है, वहीं Nord CE 5 का डिजाइन मिनिमलिस्टिक है, जो हाथ में पकड़ने पर काफी स्लीक लगता है।
  • Nord 5 में 6.74-इंच फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसे 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है।
  • Nord CE 5 में 6.77-इंच FHD+ Super Fluid AMOLED डिस्प्ले हैं, जिसमें 1430 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • यानी डिस्प्ले के मामले में दोनों डिवाइसेज एक-दूसरे के बराबर नजर आते हैं, हालांकि Nord 5 का रेजोल्यूशन थोड़ा बेहतर है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

  • Nord 5 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट है, वहीं Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर मिलता है।
  • जहां Nord 5 का प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल और तेज परफॉर्मेंस देने वाला है, वहीं Nord CE 5 का Dimensity 8350 Apex भी AI और गेमिंग के लिए शानदार है।
  • दोनों में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
  • गेमिंग और हेवी यूज के लिए Nord 5 थोड़ा एडवांस है। ऐसे में अगर आप एक गेमिंग फोन की तलाश में है तो इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

  • Nord 5 में आपको 7000mAh बैटरी मिलती है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है।
  • वहीं Nord CE 5 में आपको 7100mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, लेकिन Nord 5 चार्जिंग के मामले में बेहतर है।

कैमरा सेटअप

  • Nord 5 में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Nord CE 5 की बात करें तो इसमें भी 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी (OIS), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसमें भी 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • दोनों में ही 4K 60fps रिकॉर्डिंग सपोर्ट है और कैमरा क्वालिटी काफी करीब है।
  • हालांकि Nord CE 5 में Sony सेंसर और OnePlus 13 सीरीज से ली गई इमेज प्रोसेसिंग एल्गोरिद्म इसे और बेहतर बनाती है।
OnePlus Nord 5 vs Nord CE 5: कौन सा फोन होगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

AI और सॉफ्टवेयर फीचर्स

  • दोनों फोन Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर चलते हैं और Google Gemini AI के साथ आते हैं।
  • Nord CE 5 में AI Toolbox 2.0, AI VoiceScribe (वॉट्सऐप, इंस्टा, जूम पर लाइव ट्रांसक्रिप्शन), Circle to Search, AI Unblur, AI Reframe जैसे फोटो टूल्स मिलते हैं।
  • इन AI फीचर्स की वजह से Nord CE 5, कीमत के मुकाबले, काफी स्मार्ट अनुभव देता है।

कितनी होगी कीमत?

मॉडल वेरिएंट कीमत (₹) बिक्री शुरू होने की तारीख
OnePlus Nord 5 8GB + 128GB ₹31,999 9 जुलाई 2025
12GB + 256GB ₹34,999 9 जुलाई 2025
12GB + 512GB ₹37,999 9 जुलाई 2025
OnePlus Nord CE 5 8GB + 128GB ₹24,999 12 जुलाई 2025
8GB + 256GB ₹26,999 12 जुलाई 2025
12GB + 256GB ₹28,999 12 जुलाई 2025


किसे खरीदना सहीं?

  • OnePlus Nord 5 उन यूजर्स के लिए जो बेहतर प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और थोड़ी प्रीमियम बिल्ड चाहते हैं।
  • वहीं OnePlus Nord CE 5 उन लोगों के लिए जो AI फीचर्स, बड़ी बैटरी, और कम कीमत में धांसू परफॉर्मेंस चाहते हैं।
  • अगर आपका बजट 25,000 रुपये के अंदर है, तो Nord CE 5 वैल्यू-फॉर-मनी है।
  • जबकि अगर आप 30,000 रुपये तक खर्च कर सकते हैं और चाहते हैं पावरफुल चिपसेट, तो Nord 5 आपके लिए बेहतर साबित होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India
English summary
OnePlus Nord 5 vs OnePlus Nord CE 5 launch comparison price features specifications which one is best
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X