Home
Mobile

OnePlus Nord 5 vs OnePlus Nord CE 5: कौन सा फोन होगा बेहतर ऑप्शन?

OnePlus Nord 5 vs OnePlus Nord CE 5: OnePlus Nord 5 सीरीज 8 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी। OnePlus भारत में दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 लाने जा रही है। इसके साथ ही OnePlus Buds 4 भी इस इवेंट में पेश किए जाएंगे। इस बार OnePlus ने परफॉर्मेंस, बैटरी और डिजाइन पर खासा ध्यान दिया है।

यहां हम जानेंगे कि इन डिवाइस में क्या कुछ खास हो सकता है। इसके साथ ही हम ये भी समझेंगे कि इस डिवाइस की कीमत कितनी हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus का कौन सा अपकमिंग फोन है बेहतर

गेमिंग और परफॉर्मेंस में बेस्ट होगा OnePlus Nord 5

OnePlus Nord 5 को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार बनाएगा। फोन में LPDDR5X RAM दी जा सकती है, जिससे स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी।

कंपनी ने बताया है कि यह फोन BGMI (Battlegrounds Mobile India) को 90fps पर सपोर्ट करेगा, जो इसे मोबाइल गेमर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। इसमें 7300 mm² का वेपर कूलिंग चैंबर भी होगा, जो हीट को कंट्रोल में रखेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।

बैटरी का पावर हाउस OnePlus Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट हो सकता है, जो अच्छा परफॉर्मेंस देगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7100 mAh की बड़ी बैटरी, जो इसे सेगमेंट का बैटरी चैंपियन बना सकती है।

फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा शामिल होगा। इसके रियर पैनल पर यूनिक पैटर्न देखने को मिल सकता है, जो इसे Nord 5 से अलग बनाएगा।

फीचर

OnePlus Nord 5 OnePlus Nord CE 5
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 MediaTek Dimensity 9400e
RAM LPDDR5X अपेक्षित स्टैंडर्ड RAM
बैटरी - 7100mAh
गेमिंग सपोर्ट BGMI 90fps जानकारी नहीं
कूलिंग सिस्टम 7300 mm² वेपर चैंबर जानकारी नहीं
प्राइमरी कैमरा 50MP + 8MP अल्ट्रा वाइड 50MP
कीमत (संभावित) ₹30,000+ ₹25,000 से कम
लॉन्च तारीख 8 जुलाई 2025, दोपहर 2 बजे 8 जुलाई 2025

कितनी होगी कीमत?

OnePlus ने अब तक ऑफिशियल कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 5 की कीमत 30,000 रुपये से ऊपर हो सकती है। वहीं OnePlus Nord CE 5 को 25,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus की Nord 5 सीरीज़ मिड-रेंज सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट कर सकती है। जहां Nord 5 गेमिंग और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए है, वहीं Nord CE 5 उन यूजर्स को टारगेट करता है जो बड़ी बैटरी और किफायती कीमत की तलाश में हैं। इन दोनों डिवाइस के बारे में जानने के लिए आपको लॉन्च तक का इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 5 vs OnePlus Nord CE 5 launch date 8 july expected price features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X