Home
Mobile

OnePlus Nord CE 2 5G भारत में हुआ इन धाँसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और सेल की डेट

वनप्लस (OnePlus) ने भारत में अपना नया मिड-रेंज OnePlus Nord CE 2 5G (वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी) को लॉन्च कर दिया है। नॉर्ड सीरीज़ का यह स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 64-मेगापिक्सेल का ट्रिपल कैमरा सेटअप, ऑक्सीजन ओएस नियर-स्टॉक एंड्रॉइड वर्जन और कीमत भी ठीक ठाक है। तो आइए इसके बारे में जानते हैं कुछ विस्तार से।

OnePlus Nord CE 2 5G भारत में हुआ इन धाँसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और सेल की डेट

OnePlus Nord CE 2 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

अब बात आती है इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की, तो OnePlus Nord CE 2 5G में 6.43-इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं हुड के नीचे एक मीडियाटेक डाइमेंशन 900 SoC है जिसे 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

इंटरनल स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है। जबकि यह आउट ऑफ द बॉक्स OxyzenOS11 पर आधारित एंड्रॉइड 11 ओएस पर रन करता है।

कैमरे की बात करें, तो इसमें 64-मेगापिक्सेल के प्राइमरी कैमरा के साथ एआई-इनेबल्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, ईआईएस के साथ 119-डिग्री रीजन के साथ 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी में 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेल्फी कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन में 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलती है। वहीं कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। साथ ही इसमें ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, और 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल है।

OnePlus Nord CE 2 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

OnePlus Nord सीरीज का लक्ष्य भारत में बड़े पैमाने पर अपने मार्केट को बढ़ाना है, और नया OnePlus Nord CE 2 कंपनी की यथास्थिति का समर्थन करने के लिए एक और उदाहरण है। फोन के 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB/128GB स्टोरेज को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6GB रैम मॉडल केवल भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।

अब अगर उपलब्धता की बात करें, तो ब्रांड ने देश में नए नॉर्ड फोन की पहली सेल 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यूजर्स नए वनप्लस डिवाइस को अमेज़ॅन, वनप्लस वेबसाइट और अन्य रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। हैंडसेट दो कलर ऑप्शन- ग्रे मिरर और बहामा ब्लू में उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord CE 2 5G Launched In India, Know Price, Specs, and Sale Date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X