OnePlus Nord CE 2 Lite की कीमत में कटौती, इतने कम दाम में लाएं घर, जानें ऑफर
अगर आप भी कम दाम में प्रीमियम समार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जिसे कंपनी ने साल की शुरूआत अप्रैल में 20 हजार से भी कम कीमत के साथ लॉन्च किया था। वर्तमान समय में इस फोन की कीमतों में लगभग 2000 रुपये तक की कटौती की गई है। जिसके बाद यह आपको काफी किफायती दाम में मिल सकता है। तो आइए आपको इस फोन पर मिल रहे छूट से लेकर फीचर और इसकी नई कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Nord CE 2 Lite की नई कीमत
OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन आपको 6 GB और 8 GB रैम दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेंगे। इसके 6 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं 8 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। जिसपर 2000 तक के छूट के बाद आप इसे इसके 6 GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत के साथ ले सकते हैं और 8 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 19,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते है। ये हैंडसेट आपको ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन में मिलेंगे।

OnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 2 Lite में आपको 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्टज है। यह फोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ आ रहा है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को 1TB माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 12.1 सपोर्ट के साथ आ रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा 2MP डेप्थ कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ आ रहा है।
OnePlus Nord 3 जुलाई में होगा लॉन्च
OnePlus ग्लोबल मार्केट में अपना नया हैंडसेट OnePlus Nord 3 को लाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही फोन की कई डिटेल्स का खुलासा हो चुका है। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा पर इस अपकमिंग फोन को जुलाई में पेश करने का खुलासा कर दिया है। कुछ रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने इस नए फोन नॉर्ड 3 को भारत, यूरोप और APAC रीजन में लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications