Home
Mobile

OnePlus Nord CE 3 5G की भारत में इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें सेल डेट और ऑफर्स

OnePlus ने हाल ही में Nord CE 3 5G स्मार्टफोन को धांसू फीचर्स के साथ देश में लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के बाद ही कंपनी ने बताया था कि, इस फोन की बिक्री अगस्त 2023 में शुरू होगी, लेकिम डेट का खुलासा नहीं किया था। लेकिन हाल ही में लीक रिपोर्ट में OnePlus Nord CE 3 5G की सेल डेट और इस पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी का खुलासा हुआ है। तो चलिए आगे इस आर्टिकल में जानते हैं कि, इस फोन की सेल किस डेट से शुरू हो रहा है।

सेल डेट और ऑफर्स

टिप्स्टर योगेश बरार ने OnePlus Nord CE 3 5G की सेल डेट और ऑफर का खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार इस लेटेस्ट फोन की बिक्री 5 अगस्त से शुरू होगी। जिसपर कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट दे सकती है। इस फोन को Amazon india पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus Nord CE 3 5G की भारत में इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानें

OnePlus Nord CE 3 5G की भारत में कीमत

OnePlus Nord CE 3 5G के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये तय हुआ है। वहीं 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट के लिए 26,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी ने इस हैंडसेट को ग्रे शिमर और एक्वा सर्ज दो कलर ऑप्शन में पेश किया है।

OnePlus Nord CE 3 5G की खासियत

OnePlus Nord CE 3 5G को कंपनी ने एक प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। जिसमें 6.7 इंच फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसमें 12 GB तक रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसे पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Oxygen OS 13 पर काम करेगा। इस डिवाइस में डॉल्बी एटमस के साथ डुअल स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 5G, ब्लूटूथ 5.2 और वाई-फाई 6 सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस के इस फोन को डुअल स्पीकर्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से पैक्ड किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Information about the sale date and offers of OnePlus Nord CE 3 5G smartphone has been revealed. In which the sale of this phone and the offers available on it have been disclosed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X