Home
Mobile

Oneplus Nord CE 3 को इतने कम दाम में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीदारी, जल्दी करें

OnePlus की मिड रेंज नॉर्ड सीरीज के तहत आने वाले Nord CE 3 5G स्मार्टफोन को कीमत से कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। वर्तमान में इस फोन को ग्राहक काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

दरअसल Amazon Great Summer Sale 2024 में पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए इस फोन को बंपर छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको यहां इस फोन की नई कीमत व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus Nord CE 3 को कम दाम में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीदारी

अमेजन पर 7 मई तक चलने वाले इस सेल में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 स्मार्टफोन (OnePlus Nord CE 3) के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इस फोन की कीमत 21,499 रुपये है।

इसके साथ ही ग्राहक इस फोन को अमेजन ग्रेट समर सेल से No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही साथ एक्सचेंज ऑफर में अपने पुराने फोन को बदलकर इस पर 17,400 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।

Oneplus Nord CE 3 को कम दाम में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीदारी

OnePlus Nord CE 5G के स्पेक्स- वनप्लस के इस फोन में आपको 6.7-इंच फुल HD+ फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल रेजोल्यूशन 1080X2412 है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट शामिल किया है। जो Adeno 642L GPU के साथ जुड़ा है। इसमें आपको अधिकतम स्टोरेज 256GB मिलेगा। हालांकि, इसके स्टोरेज को यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो Nord CE 5G स्मार्टफोन में OIS, EIS (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX890 सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2MP मैक्रो लेंस के साथ 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस हैंडसेट में 16MP के फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oneplus Nord CE 3 को कम दाम में खरीदने का मौका, यहां से करें खरीदारी

कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी-सी पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13 आधारित ऑक्सीजन 13.1 आधारित ओएस काम करता है। इसे पावर देने के लिए वनप्लस ने इसमें 80W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Nord CE 3 gets huge discount on Amazon great summer sale know offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X