Home
Mobile

Amazon पर OnePlus Nord CE3 Lite 5G पर 2000 रुपये तक की छूट, जानें नई कीमत

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को आप Amazon से बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं। दरअसल इस डिवाइस पर 2000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इस फोन को कीमत से काफी किफायती दाम में खरीदा जा सकता है।

अगर आप इस वक्त नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 20,000 रुपये से कम है, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। छूट से पहले अमेजन पर यह फोन 19,999 रुपये में मिल रहा था लेकिन ग्राहक अब इसे 17,999 रुपये में खीद सकते हैं।

Amazon पर OnePlus Nord CE3 Lite 5G पर 2000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G पर डील: OnePlus ने अपने इस हैंडसेट को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। जिसे अब Amazon पर 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

इसके अलावा, कुछ सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर इसे 1,350 रुपये तक की अतिरिक्त छूट के साथ भी खऱीदा जा सकेगा। इसके साथ ही इस फोन पर ग्राहकों को एक्सचेंज ऑप्शन भी मिल रहा है, जिससे इस डिवाइस पर 16,950 रुपये तक की संभावित बचत की जा सकती है।

Amazon पर OnePlus Nord CE3 Lite 5G पर 2000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर

कस्टमर इस डिवाइस को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे दो कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। हालांकि छूट के साथ इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ही खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशन: इसमें आपको पंच-होल डिजाइन और क्लियर FHD+ रिजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास भी आपको मिल रहा है।

Amazon पर OnePlus Nord CE3 Lite 5G पर 2000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर

प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट शामिल किया है। वनप्लस ने अपने इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 GB तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिया है। फोन में 8 जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल कैमरा मिल रहा है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।

फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 67W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि, इस चार्जिंग की मदद से फोन को महज 30 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A great deal is available on OnePlus Nord CE 3 Lite 5G smartphone. In which you can buy this phone in the budget range only.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X