Home
Mobile

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के लॉन्च से पहले Nord CE 3 Lite 5G की कीमत में कटौती, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 3 Lite Price Cut: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपना नया हैंडसेट वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाईट (OnePlus Nord CE 4 Lite 5G) को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है।

लेकिन इसके आने से पहले ही कंपनी ने अपने OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। अब इस फोन को आप कीमत से कम दाम में खरीद सकेंगे। तो चलिए आपको आगे इस फोन की नई कीमत से लेकर ऑफर और उपलब्धता के बारे में बताते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के लॉन्च से पहले CE 3 Lite 5G कीमत में कटौती

OnePlus Nord CE 3 Lite पर ऑफर डिटेल- अगर आप भी OnePlus Nord CE 3 Lite को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सही हो सकता है। इस वक्त वनप्लस के इस फोन को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि, इस फोन को कंपनी ने 19,999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया था। यह दाम इसके 8GB/128GB स्टोरेज की है।

लेकिन अब ग्राहक इसे Amazon से 2500 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकेंगे। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 17,499 रुपये हो जाएगी। ऐसे आप इस फोन रपर 2500 रुपये तक की बचत कर सकेंगे।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के लॉन्च से पहले CE 3 Lite 5G कीमत में कटौती

इसके अलावा अगर आप इसकी खरीदारी HDFC, IDFC और वनकार्ड क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं, तो वह 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे।

OnePlus Nord CE 3 Lite स्पेक्स- इसमें कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया है। जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है।OS की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 पर काम करता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के लॉन्च से पहले CE 3 Lite 5G कीमत में कटौती

अपने इस हैंडसेट में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल किया है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Nord CE 3 Lite 5g Price Cut in India ahead oneplus nord ce 4 lite 5g launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X