OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की सेल आज से भारत में शुरू, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 3 Lite आज भारत में अपनी पहली सेल के लिए तैयार है। मिड-रेंज स्मार्टफोन को वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 के साथ लॉन्च किया गया था। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट डिवाइस को अमेजन के साथ-साथ वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ 120 हर्ट्ज और 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया गया है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट दो वेरिएंट में आता है, पहले वाले में 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, और इसकी कीमत 19,999 रुपये है। तो वहीं दूसरे मॉडल की बात करें तो यह एक टॉप-एंड वर्जन है, इसमें 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है, और इसकी कीमत 21,999 रुपये है। फोन दो अलग-अलग कलर में उपलब्ध है, जिसमें पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक। इसके अलावा , फोन में 8GB वर्चुअल रैम के लिए सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 भी जारी किया गया है, और उनकी कीमत 2999 रुपये है। ईयरबड्स दो कलर में उपलब्ध हैं, लाइटनिंग व्हाइट और थंडर ग्रे।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 6.72-इंच FHD+ 120Hz रिफ्रेश रेट IPS LCD पैनल है। डिवाइस ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर बेस्ड है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी या 256 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी के साथ आता है। यह लेटेस्ट Android 13-बेस्ड OxygenOS 13 स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : कैमरा और बैटरी
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है, साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। बैटरी के मोर्चे पर, डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट पर 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications