Amazon सेल में OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन 18 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध, यहां जानें
Amazon Great Indian festival Sale : फेस्टिव सीजन के देखते हुए ऑनलाइन शॉपिंग साइट ने भी सेल की घोषणा कर दी है। जिसके तहत अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 8 अक्टूबर को लाइव हो रही है। हालाकि, प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल एख एक दिन पहले ही शुरू कर दी जाएगी। इश सेल के तहत ग्राहक फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, टैबलेट, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच से लेकर लैपटॉप्स और एप्लायंसेस पर बंपर डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। इस समय आप भी अगर नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे सही साबित हो सकता है। अमेजन सेल में ग्राहकों को OnePlus Nord CE 3 Lite जिसकी कीमत 19,999 रुपये हैं इसे 18 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। जिस पर ग्राहक अच्छा खासा बचत कर सकते हैं। तो आइए आपको इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिससे आप भी काफी किफायती दाम में इसे खरीद सकें।
OnePlus Nord CE 3 Lite ऑफर
अमेजन के अनुसार वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। इसके साथ ही अगर ग्राहक SBI बैंक के कार्ड से इस फोन का भुगतान करता है, तो वह फोन पर 1,500 रुपये तक का अन्य डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा। जिसके बाद इस फोन की कीमत मात्र 17,499 रुपये हो जाएगी। आपको बता दें, इस डिस्काउंट का लाभ सिर्फ के ग्राहकों के लिए है।

OnePlus Nord CE3 Lite की खासियत
वनप्लस के इस फोन में कंपनी ने 6.72 इंच के बड़े एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 को शामिल किया है। जो एक पावरफुल चिपसेट है। यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 पर संचालित होता है, जो एक अच्छा ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह हैंडसेट दो वेरिएंट में आता है। जो 8GB LPDDR4x रैम + 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और 8GB LPDDR4x रैम + 256GB UFS 2.2 स्टोरेज में उपलब्ध है।
वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। जो 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग HM6 सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी को शामिल किया है। इसके साथ ही बॉक्स में 80W चार्जर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








