Oneplus Nord CE 4 Lite के आने से पहले ही Nord CE 3 Lite की कीमतों में भारी कटौती
Oneplus Nord CE 3 Lite 5G Price Drop: Oneplus ने हाल ही में अपने Nord CE 4 Lite के लॉन्च डेट का ऐलान किया है। कंपनी ने बीते 18 जून को आगामी फोन का फस्ट लुक जारी करते हुए, बताया कि, इसे 24 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट के आने से पहले ही पुराने मॉडल Nord CE 3 Lite 5G की कीमतों में भारी कटौती की गई है। ऐसे में वनप्लस लवर्स के लिए ये समय उचित हो सकता है। जो वनप्लस का नया फोन खरीदना चाहते हैं। आइए आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Oneplus Nord CE 3 Lite 5G ऑफर डिटेल- फ्लिपकार्ट से इस वक्त फोन के 8GB/128GB वेरिएंट को 16,999 रुपये से भी कम दाम में खरीदा जा सकता है। बता दें, कंपनी ने इसे 24,999 रुपये में लॉन्च किया था।
यानि कि, ग्राहक कुल इस पर लॉन्चिंग प्रइस से फ्लैट 8,000 रुपये तक का बचत कर सकता है। इसके साथ ही अगर Flipkart Axis Bank Card से फोन की खरदीरी की जाएगी तो इस पर 5% का कैशबैक का भी लाभ मिलेगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite की स्पेसिफिकेशन- इसमें 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक एक्सटेंड किया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को भी माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन की ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर का भी सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








