OnePlus Nord CE 3, Moto Edge 40 और iQOO Z7 Pro सेल में आपको किस फोन को खरीदना चाहिए, जानें
Festival Sale 2023: फेस्टिव सीजन शुरू होते ही अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फेस्टिवल सेल शुरू कर दी गई है। जिसमें कई ब्रांड्स कें स्मार्टफोन्स पर कंपनी बंपर छूट दे रही है। इस सेल से अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, और आपका बजट 25 हजार है तो ये खबर आपको काम की हो सकती है। आज हम इस बजट में OnePlus Nord CE 3, Moto Edge 40 और iQOO Z7 Pro में से किस स्मार्टफोन को लेना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है बताने जा रहे हैं। तो चलिए आगे इन फोन्स की ऑफर कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले फीचर्स तक को जानते हैं।
OnePlus Nord CE 3 5G
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को अमेजन पर 26,998 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। लेकिन कार्ड डिस्काउंट के बाद इसे ग्राहक मात्र 22,748 रुपये में खरीद सकता है। यह फोन 6.7-इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इसमें कंपनी ने स्नैपड्रैगन 782 G चिपसेट दिया है। जो 50MP के प्राइमरी कैमरा से लैस है। इस फोन में 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। ये फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिनका बजट 25 तक का है और वे फोटोग्राफी के शौकीन भी हैं। इसके अलावा गेमिंग के साथ क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस भी इस फोन में मिलेगा

Moto Edge 40
मोटोरोला ने अपने मोटो एज 40 को 29,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था, हालांकि इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से मात्र 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कार्ड डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 23,274 रुपये रह जाएगी। इसमें कस्टमर्स को 6.5-इंच pOLED फुल-एचडी रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा आपको इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8020 SoC का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है।

iQOO z7 Pro
स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू के z7 Pro स्मार्टफोन के 8/128GB वेरिएंट को 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। डिस्काउंट के बाद ग्राहक इसे 20,249 रुपये में खरीद सकेगा। इसमें कंपनी ने 6.74 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही प्रोससर की तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 चिपसेट को शामिल किया गया है। फोटोग्राफी लवर्स को इसमें 64MP का OIS कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है।
इन तीनो स्मार्टफोन में सबसे कम कीमत में आपको iQOO z7 Pro मिल रहा है। अगर आपका बजट 25 हजार से भी कम का है तो आप इसे ले सकते हैं। वरना फोटोग्राफी के लिहाज से आपके लिए वनप्लस सबसे बेस्ट रहेगा। वहीं मोटो एज भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








