Oneplus Nord ce 3 vs Oneplus Nord ce 3 lite में जानें खास अंतर, कौन सा हैंडसेट आपके लिए है बैस्ट ?
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus भारतीय यूजर्स के लिए अपना नया फोन OnePlus Nord CE 3 आज लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि इसके लॉन्चिंग से पहले ही इसके खास स्पेक्स का खुलासा हो चुका है। यह अपकमिंग फोन 6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुए कंपनी के Oneplus Nord CE 3 Lite को कंपनी ने 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ पेश किया था। जिसमें यूजर्स को पीक ब्राइटनेस 680 nits मिल रहा है। इस फोन का डिस्प्ले 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। आज हम आपको इन दोनों फोन्स में मिलने वाले खास अंतर को बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इन दोनों हैंडसेट के स्पेक्स से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी आपको बता रहे हैं। जिससे आप अपने बजट के अनुसार अपने लिए बेस्ट फोन का चुनाव कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Nord CE 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस OnePlus Nord CE 3 को कंपनी 6.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ ला सकती है। जिसका रेजोल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए Nord CE 3 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दे सकती है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

Oneplus Nord CE 3 Lite स्पेसिफिकेशंस
Oneplus Nord CE 3 Lite की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ आता है। इस फोन में लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इसका पीक ब्राइटनेस 680 nits है। डिस्प्ले 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। इसमें HDR और 4K सपोर्ट नहीं दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE3 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका मेन कैमरा 108MP का है, जबकि 2MP के दो अन्य कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। कंपनी ने OnePlus Nord CE3 lite में 6nm ऑक्टाकोर Snapdragon 695 5G प्रोसेसर सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 12 5G बैंड्स दिए गए हैं। फोन वाटरप्रूफ रेटिंग IP55 के साथ आता है। फोन में ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 5, जीपीएस के साथ 8GB वर्चु्अल रैम दी गई है। फोन में 1TB माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मिल रहा है।

oneplus nord ce 3 vs oneplus nord ce 3 lite की कीमत
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord CE 3 को भारत में 25,000 से लेकर 28,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं Oneplus nord ce 3 lite स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। दूसरे वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत कंपनी ने 21,999 रुपये तय किया है। यह फोन क्रोमैटिक ग्रे और पैस्टल लाइम दो कलर ऑप्शन में आता है।


Click it and Unblock the Notifications








