इंतजार हुआ खत्म, OnePlus Nord CE 4 5G की भारत में हुई धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ऑफर डिटेल
OnePlus Nord CE 4 5G Sale Date: आखिरकार वनप्लस ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपने नए नॉर्ड हैंडसेट OnePlus Nord CE 4 5G को लॉन्च कर दिया। वनप्लस ने अपने इस नए फोन को मिड-रेंज स्मार्टफोन कैटेगेरी में उपलब्ध कराया है।
जिसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ लाया गया है। अब वनप्लस के इस फोन का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद मिड-रेंज फोन्स Nothing Phone 2a, Redmi Note 13 Pro और Realme 12 pro से माना जा रहा है।

वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G की कीमत- वनप्लस नॉर्ड सीई 4 की कीमत की बात की जाए तो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो CE 4 5G दो डार्क क्रोम और सेलाडॉन मार्बल दो कलर में लाया गया है। वनप्लस के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री 4 अप्रैल से शुरू होगी।

वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G स्पेसिफिकेशंस- वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G में आपको 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। है जिसका रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।
इसमें 210Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM डिमिंग, HDR 10+ कलर सर्टिफिकेशन और 10-बिट कलर डेप्थ का सपोर्ट भी दिया गया है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC चिपसेट दिया है। इस मिड-रेंज फोन को 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ लाया गया है।
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nord CE 4 5G के बैक कैमरे से 30fps पर 4K वीडियो (अल्ट्रा-स्टेडी वीडियो के लिए 60fps पर 1080p वीडियो) और फ्रंट कैमरे से 30fps पर 1080p शूट किया जा सकता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जर के साथ आएगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह 29 मिनट में 0 से 100 परसेंट चार्ज हो जाएगा।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम कार्ड, जीपीएस, ग्लोनास, 7 5G बैंड, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








