OnePlus Nord CE4 की पहली सेल आज, फ्री बड्स और बैंक ऑफर के साथ पाएं इतना सबकुछ
OnePlus Nord CE4 Sale: OnePlus ने हाल ही में अपना Nord CE 4 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज लाइव हो रही है।
ब्रांड अपने ग्राहकों को अपने लेटेस्ट फोन की खरीदारी पर बैंक ऑफर्स के साथ फ्री बड्स भी ऑफर कर रही है। तो चलिए आपको इसकी उपलब्धता, ऑफर से लेकर कीमत तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G की ऑफर- वनप्लस नॉर्ड सीई 4 की कीमत की बात की जाए तो इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो CE 4 5G दो डार्क क्रोम और सेलाडॉन मार्बल दो कलर में लाया गया है।
वनप्लस के इस न्यूली स्मार्टफोन को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से ऑर्डर कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि, आप इस फोन को अगर खरीदते हैं, तो आपको इसके साथ Nord Buds 2r फ्री मिलेगा।

इसके अलावा जो ग्राहक इस फोन को 5 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच खरीदते हैं, उन्हें 1500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन यह ऑफर HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर ही मिलेगा।
वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G स्पेसिफिकेशंस- वनप्लस नॉर्ड CE 4 5G में आपको 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। है जिसका रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इसमें 210Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM डिमिंग, HDR 10+ कलर सर्टिफिकेशन और 10-बिट कलर डेप्थ का सपोर्ट भी दिया गया है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया है। इस मिड-रेंज फोन को 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ लाया गया है।
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nord CE 4 5G के बैक कैमरे से 30fps पर 4K वीडियो (अल्ट्रा-स्टेडी वीडियो के लिए 60fps पर 1080p वीडियो) और फ्रंट कैमरे से 30fps पर 1080p शूट किया जा सकता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जर के साथ आएगा। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह 29 मिनट में 0 से 100 परसेंट चार्ज हो जाएगा।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम कार्ड, जीपीएस, ग्लोनास, 7 5G बैंड, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








