OnePlus Nord CE4 Lite 5G को आज बंपर छूट के साथ खरीदने का मौका, बस करना होगा ये काम
Oneplus Nord CE4 Lite 5G Price: OnePlus ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना Nord CE4 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जो पिछले साल लॉन्च हुए, Nord CE 3 Lite 5G का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी को अपग्रेड किया है।
आज यानी 27 जून को इस फोन की पहली सेल लाइव हो चुकी है। पहली सेल में इस फोन को कीमत से कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत और सेल ऑफर के बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord CE4 Lite 5G सेल- OnePlus Nord CE4 Lite 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट 8GB/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8GB /256GB स्टोरेज को 22,999 रुपये में पेश किया गया है।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G ऑफर्स- लेकिन ग्राहक इसे ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट कर 1000 रुपये का डिस्काउंट लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही, प्राइम मेंबर्स को इसके बेस वेरिएंट पर 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है।

हालांकि, प्राइम ऑफर लिमिटेड समय के लिए है। इसे Amazon और OnePlus की वेबसाइट से ग्राहक ऑर्डर कर सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Mega Blue, Super Silver और Ultra Orange में उपल्बध कराया गया है।
OnePlus Nord CE4 Lite 5G फीचर्स- इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 2100 निट्स है। परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर मिलता है, जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस है।

इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5500mAh बैटरी दी है, जो 80W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








