OnePlus Nord CE 4 Lite 5G भारत में 24 जून को लॉन्च होगा, खास फीचर्स का खुलासा
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Launch Date: वनप्लस ने कुछ महीने पहले ही ग्लोबल मार्केट में Nord CE 4 लॉन्च किया था। अब, ब्रांड इसके लाइट वेरिएंट OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को ला रही है।
कंपनी ने इसके लॉन्च डेट की पुष्टि करते हुए बताया कि, 24 जून को इसे पेश किया जाएगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च किए गए नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी (OnePlus Nord CE 3 Lite) का उत्तराधिकारी होगा।

इसके साथ ही इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन पर से भी पर्दा उठ चुका है। OnePlus के अनुसार OnePlus Nord CE 4 Lite अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग स्पीड और बेहतर फोटोग्राफी क्षमता के साथ आएगा।
वनप्लस ने इसके डिजाइन का खुलासा करते हुए एक माइक्रोसाइट बनाई है। इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के जरिए भी की जाएगी। वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट 5जी बजट स्मार्टफोन मार्केट में क्रांति लाने के लिए तैयार है।
कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन को इस्तेमाल के मामले में यूजर्स द्वारा सामना की जाने वाली सामान्य रोजमर्रा की समस्याओं को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट की एक फोटो शेयर की है, जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, डिजाइन के मामले में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे।
इसमें छोटे कैमरा सेंसर होंगे, जिन्हें पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल पर रखा जाएगा। कंपनी बॉक्सी डिजाइन पेश करना जारी रखेगा और वनप्लस इसे एक नए नीले रंग के मॉडल में पेश कर रहा है जो टीजर में काफी आकर्षक लग रहा है। लॉन्च इवेंट से पहले, कंपनी ने कुछ खास स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि की है।
जैसा कि, वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलेगी है। इसके अलावा इसमें Oneplus 12R स्मार्टफोन की तरह ही एक्वा टच तकनीक के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है।
एक्वा टच यानी कि आप इसे गीले होने पर भी इजली यूज कर सकेंगे। स्क्रीन में 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 5W रिवर्स चार्जिंग के साथ भी आता है। फिलहाल कंपनी ने अन्य डिटेल्स का अभी खुलासा नहीं किया है।
लीक्स के अनुसार Nord CE 4 Lite में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है, जो FHD+ रेजोल्यूशन पर काम करेगी। बैक कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल हो सकता है। इसके असाला अन्य सेंसर की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा है।
कीमत की बात करें तो Nord CE 4 की एंट्री 25,000 रुपये प्राइस सेगमेंट में आएगा। इसके लाइट वर्जन की कीमत इसके पिछले वर्जन की तरह ही 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। बता दें, OnePlus Nord CE 3 Lite की लॉन्च कीमत 19,999 रुपये है और यह फिलहाल Amazon पर 17,499 रुपये की कम कीमत पर बिक रहा है।


Click it and Unblock the Notifications