OnePlus Nord CE 4 Lite भारत में आज लॉन्च होगा , जानें कीमत से लेकर स्पेक्स तक की डिटेल्स
OnePlus अपना नया स्मार्टफोन Nord CE 4 Lite 5G को आज यानी 24 जून को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे कंपनी पिछले मॉडल के मुकाबले कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ला रही है।
इसके लॉन्चिंग से पहले ही वनप्लस ने अपने इस अपकमिंग फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स और बैटरी की जानकारी का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही इस फोन के डिजाइन भी सामने आ चुकी है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खासियतों तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite स्पेक्स- वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाईट में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक्वा टच टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी, एक्वा टच से यूजर गीले हाथों से भी फोन को इजली चला सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। जो अपने सेगमेंट में अब तक सबसे ज्यादा होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus के इस लेटेस्ट फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। जिसे ज्यादातर 20 हजार से कम कीमत वाले फोन्स में शामिल किया जाता है।

ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दिया है कि, इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 मेन कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
OnePlus अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दे रही है, जो 80W वायर्ड सुपरवूक चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। लॉन्चिंग के बाद वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 5जी की बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी। अमेजन लिस्टिंग से इस हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी कॉन्फ़िगरेशन की पुष्टि करती है।

OnePlus Nord CE 4 Lite कीमत- लीक तस्वीरों में इस फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रे में देखा गया है। जिससे इस बाता पता चलता है कि, फोन कम को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट की मानें तो ग्रे ऑप्शन को सुपर सिल्वर के नाम से बेचा जाएगा। कीमत की बात करें तो इस फोन का दाम 20,000 रुपये से कम तय किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी OnePlus Nord CE 4 को फिलहाल 24,999 रुपये में बेच रही है।


Click it and Unblock the Notifications








