Home
Mobile

Oneplus Nord CE 4 Lite भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत के साथ जल्द होगा लॉन्च

वनप्लस (Oneplus) के स्मार्टफोन को भारत में काफी पसंद किया जाता है। जिसे देखते हुए कंपनी अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए-नए फोन्स पेश करती रहती है। कंपनी ने हाल ही में Oneplus Nord CE 4 को लॉन्च किया है।

अब इस सीरीज के तहत वनप्लस अपना नया हैंडसेट जल्द भारत में पेश करने जा रही है। तो चलिए आगे आपको इस आगामी फोन का नाम, कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus Nord CE 4 Lite भारत में 20 हजार से कम दाम में होगा लॉन्च

अपने इस आगामी फोन को कंपनी वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट (OnePlus Nord CE 4 Lite) नाम से पेश करेगी। हालांकि, अभी तक इसके लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन हाल ही में इसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।

वहीं एक हाल ही में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को मॉडल नंबर CPH2621 के साथ सिंगापुर की IMDA नियामक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जबकि, इसी मॉडल नंबर को गीकबेंच पर भी देखा गया है।

Oneplus Nord CE 4 Lite भारत में 20 हजार से कम दाम में होगा लॉन्च

गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट होगा। जो 12GB तक रैम के साथ आता है। आपको बता दें, OnePlus Nord CE 4 में भी स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसके लाइट मॉडल में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

वहीं कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 20,000 रुपये से कम तय किए जानें की उम्मीद है। खबरों की मानें तो वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट के 8GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत देश में 19,999 रुपये हो सकता है।

OnePlus Nord CE4 स्पेक्स - इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB LPDDR4x रैम और 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आ रहाहै।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Nord Ce 4 Lite Launching In India Under Rs 20000 Soon Know Price Specs And Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X