Home
Mobile

OnePlus Nord CE 4 Lite की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री, यहां आया नजर

OnePlus ने हाल ही में अपना OnePlus Nord CE 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब खबर आ रही है कि, कंपनी इसका लाइट वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है। जिसे OnePlus Nord CE 4 Lite के नाम से मार्केट में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने OnePlus Nord CE 3 का भी Lite वर्जन पेश किया था।

फिलहाल वनप्लस ने इस आगामी फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, यह फोन भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। तो चलिए आपको आगे इस फोन के सभी डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री

OnePlus Nord CE 4 Lite फोन को भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। यह खुलासा टिप्स्टर संजू चौधरी ने किया है। टिप्स्टर की मानें तो OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन को मॉडल नम्बर CPH2619 के साथ BIS पर देखा गया है। लेकिन लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है।

टिप्स्टर ने दावा किया है कि, Oppo A3 का यह रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे कंपनी ने अभी तक केवल चीनी बाजार में ही उपलब्ध कराया है। टिप्स्टर के अनुसार OnePlus Nord CE 4 Lite में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जो 6.67 इंच को हो सकते हैं। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आ सकते हैं। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस हो सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite की भारत में जल्द होने जा रही एंट्री

प्रोसेसर की बात करें तो टिप्स्टर के अनुसार इस फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है। जो 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP मेन कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus nord ce 4 lite spotted bis certification could launch in india soon know expected launch date specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X