Home
Mobile

Oneplus Nord CE 4 Lite vs Nord CE 4 में क्या है अंतर?, आपको किसे खरीदना चाहिए, यहां जानें

Oneplus Nord CE 4 Lite vs Nord CE 4: OnePlus ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Nord CE Lite सीरीज के तहत कंपनी का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE4 Lite लॉन्च कर दिया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.67 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ 8GB रैम और Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है।

गौरतलब है कि, कंपनी ने बीते अप्रैल में ही Oneplus Nord CE 4 5G को भी लॉन्च किया था। जिसमें पावरफुल स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलता है। तो आइए आपको आगे इन दोनों फोन्स के बीच मिलने वाले खास अंतर की डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus Nord CE 4 Lite Oneplus Nord CE 4
6.67-inch Full HD+ OLED display, 120Hz, 2100 nits (Peak) 6.7-inch full-HD+ AMOLED Display, 120Hz
Qualcomm Snapdragon 695 6nm Snapdragon 7 Gen 3 SoC
8GB LPDDR4x RAM 8GB LPDDR4x RAM
128GB / 256GB UFS 2.2 Storage 128GB / 256GB UFS3.1 Storage
5500mAh Battery, 80W SuperVOOC Fast Charging 5,500mAh Battery, 100W SuperVOOC Charging
Rear Cameras: 50 MP Sony LYT-600 with OIS + 2 MP Ultrawide + 2 MP Depth Camera

Rear Cameras: 50 MP Sony LYT-600 with OIS + 8-MP Sony IMX355 Ultra Wide

Front Camera: 16MP Front Camera: 16MP
IP Rating-54 IP Rating-54
Starting Price: Rs 19,999
Starting Price: Rs 24,999

डिस्प्ले: नॉर्ड सीई 4 लाइट में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 2100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67 इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है।

जबकि Nord CE 4 में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Oneplus Nord CE 4 Lite vs CE 4 में क्या है बड़ा अंतर?, यहां जानें

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए नॉर्ड सीई 4 लाईट में Qualcomm Snapdragon 695 6nm 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 619 GPU से लैस है। जबकि, Nord CE 4 में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 3 SoC चिपसेट दिया गया है।

स्टोरेज: नॉर्ड सीई 4 लाइट में 8GB LPDDR4x रैम के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि, Nord CE 4 में 8GB LPDDR4x रैम को जोड़ा गया है, इस डिवाइस में गेमिंग के लिए X-axis लीनियर मोटर भी शामिल किया गया है।

Oneplus Nord CE 4 Lite vs CE 4 में क्या है बड़ा अंतर?, यहां जानें

कैमरा: नॉर्ड सीई 4 लाइट में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन Sony LYT-600 कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट दिया गया है।

जबकि, OnePlus Nord CE 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oneplus Nord CE 4 Lite vs CE 4 में क्या है बड़ा अंतर?, यहां जानें

बैटरी: वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट में 5500mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि, Nord CE 4 को पावर देने के लिए इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी: नॉर्ड सीई 4 लाइट में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, 5G SA/ NSA, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS/GLONASS/Beidou और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Oneplus Nord CE 4 Lite vs CE 4 में क्या है बड़ा अंतर?, यहां जानें

जबकि, Nord CE 4 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4,GPS, 4G LTE, GLONASS, BDS, Galileo, QZSS और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

IP रेटिंग: नॉर्ड सीई 4 लाइट फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी के छीटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। जबकि, Nord CE 4 हैंडसेट में IP54-रेटिंग मिलता है।

कीमत: नॉर्ड सीई4 लाइट के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन को सुपर सिल्वर, मेगा ब्लू और अल्ट्रा ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

जबकि, वनप्लस नॉर्ड CE 4 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि 8GB/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Nord CE 4 Lite vs Nord CE 4 What are the Differences? Which One Should You Buy?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X