Home
Mobile

OnePlus Nord CE 4 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले कंफर्म, जानें संभावित कीमत

Oneplus Upcoming Mobile: स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने करने जा रहा है। जिसे भारत में OnePlus Nord CE 4 के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले ही वनप्लस अपने इस आगामी Nord CE 4 फोन के कई खास स्पेक्स की पुष्टि कर चुका है।

वनप्लस Nord CE 4 के अलावा कंपनी ने हाल ही में चीन में ACE 3V को लॉन्च किया है। OnePlus ACE 3V ने हाल ही में चीनी बाजारों में एंट्री किया है, उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन Nord CE 4 के तौर पर अपनी वैश्विक शुरुआत कर सकता है।

OnePlus Nord CE 4 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले कंफर्म, जानें कीमत

OnePlus Nord CE 4 की लॉन्चिंग- वप्लस नॉर्ड सीई 4 को भारत में 1 अप्रैल शाम 06:30 बजे IST निर्धारित समय पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद, वनप्लस नॉर्ड सीई 4 भारत में अमेज़न और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस ने Amazon पर Nord CE 4 के लिए एक माइक्रोसाइट भी बनाई है। कंपनी ने लॉन्च से पहले यह पुष्टि कर दिया है कि, वनप्लस नॉर्ड सीई 4 को डार्क क्रोम और सेलाडॉन मार्बल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
कीमत की बात करें तो संभाना है कि, यह फोन 30 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगा।

OnePlus Nord CE 4 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले कंफर्म, जानें कीमत

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 स्पेसिफिकेशन वनप्लस नॉर्ड सीई 4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 एसओसी द्वारा संचालित होगा, जिसे एड्रेनो 720 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। साथ ही हाल ही में वनप्लस ने कंफर्म किया है किस Nord CE 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा।

इसके अलावा वनप्लस ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि, Nord CE 4 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया भी जा सकेगा। साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस फोन में 5,000mAh बैटरी शामिल कर सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OnePlus Nord CE 4 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले कंफर्म, जानें कीमत

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 एंड्रॉइड 14-आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 काम करेगा। ऑप्टिक्स के लिए, वनप्लस के आगामी मिड-रेंज स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस की सुविधा होगी। इसके साथ ही इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus nord ce 4 specifications confirmed know india launch date expected price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X